Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामला: जेल में टिन्नू यादव को मिल रहा है VIP ट्रीटमेंट? सीनियर जेल अधीक्षक ने बताया सच

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आठों आरोपी हाई-सिक्योरिटी बैरक में हैं और उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं मिल रही है। ...और पढ़ें

    मंडल कारागार अयोध्या और टिन्नू यादव

    मंडल कारागार अयोध्या और टिन्नू यादव

    HighLights

    1. राम मंदिर चोरी के आठों आरोपी हाई-सिक्योरिटी बैरक में।

    2. आरोपियों को कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जा रही है।

    3. टिन्नू यादव को विशेष ट्रीटमेंट की खबरें निराधार।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध आठों आरोपितों को हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। किसी बैरक में दो, तो किसी में तीन आरोपितों को साथ रखा गया है। इन्हें किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

    केवल आरोपितों के परिजन ही मुलाकात करने आते हैं। यह दावा मंडल कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मुकेश कुमार ने किया है। उन्होंने मीडिया में चल रहीं रामशंकर यादव टिन्नू को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।

    वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि टिन्नू यादव से प्रतिदिन उसकी पत्नी पूनम यादव या बेटा रवि यादव मिलने आते हैं। उससे कोई विधायक या जनप्रतिनिधि नहीं मिले हैं। यह बातें पूरी तरह गलत हैं कि टिन्नू की बैरक में सोफा, टीवी, बिस्तर आदि रखवाए गए हैं। उससे मिलने वालों की लाइन लगी रहती है।

    उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उच्चाधिकारी सभी आरोपितों की निगरानी करते हैं। आरोपिताें से मुलाकात करने वालों की संख्या काफी कम रहती है। डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने भी कहाकि सभी आरोपितों की गतिविधियों की निगरानी कराई जा रही है।

    खबरें और भी

    एक ही बैरक में साथ न रख कर उन्हें अलग-अलग निरुद्ध किया गया है। 25 जून को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत आठों आरोपितों रामशंकर यादव टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल, मनीष यादव व सुभाष श्रीवास्तव को न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध किया गया है। शनिवार की सुबह टिन्नू व उसके भतीजे मनीष को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपया चढ़ावा चोरी होने के बाद चेता ट्रस्ट, अब परकोटे के बेसमेंट में होगी गणना