Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपया चढ़ावा चोरी होने के बाद चेता ट्रस्ट, अब परकोटे के बेसमेंट में होगी गणना

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:32 PM (GMT+05:30)

    Ayodhya Ram Mandir: गणना कक्ष के स्थानांतरण के बाद श्रद्धालु परकोटे में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गणना प्रक्रिया को देख सकेंगे। ट्रस्ट का उद्देश् ...और पढ़ें

    राम मंदिर परिसर से करोड़ों रुपये चढ़ावा चोरी

    राम मंदिर परिसर से करोड़ों रुपये चढ़ावा चोरी 

    HighLights

    1. नये स्थान पर कई स्तर के निरीक्षण से गुजरेंगे चढ़ावा के गणनाकर्मी

    2. एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गणना प्रक्रिया को देख सकेंगे श्रद्धालु

    3. निजी सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, एक प्वाइंट पर एक दिन से अधिक नहीं लगते सुरक्षा कर्मी

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर परिसर से करोड़ों रुपये चढ़ावा चोरी की घटना के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गंभीर कदम ‍उठा रहा है। राम मंदिर में अब क्षेत्र गणना कक्ष को सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है।

    इसके तहत गणना कक्ष को यात्री सुविधा केंद्र से परकोटे के बेसमेंट में स्थानांतरित करने की योजना है। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। अब स्थान पर कर्मियों को कई स्तरों पर निरीक्षण से गुजरना होगा, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    इतना ही नहीं गणना कक्ष के स्थानांतरण के बाद श्रद्धालु परकोटे में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गणना प्रक्रिया को देख सकेंगे। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि जो लोग धनराशि अर्पित करें, वे उसकी गणना को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

    चढ़ावा गणना स्थल पर नित्य बदल रहे सुरक्षा कर्मी

    राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के बाद यहां नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जांच एजेंसी आरोपितों से जुड़ी जांच पड़ताल कर रही हैं, तो श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में व्यवस्था में फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है। परिसर में सख्ती और सतर्कता बढ़ गई है। गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। परिसर व गणना कक्ष के आसपास सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी नित्य परिवर्तित हो रही है। ये एक दिन जहां ड्यूटी देते हैं, उन्हें दूसरे दिन वहां नहीं तैनात किया जाता। मंदिर के अलावा यात्री सुविधा केंद्र संग गणना कक्ष की ड्यूटी 20 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात बताए गए हैं। यहां हर रोज नये चेहरों की तैनाती होती है।

    एसआईटी रिपोर्ट से सबक लेते हुए इस तरह की प्रकिया

    एसआइएस कंपनी के आलाधिकारी नित्य मानीटरिंग भी करते हैं। इसमें सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी व जवान हैं। मंदिर से जुड़े लोग बताते हैं कि एसआईटी रिपोर्ट से सबक लेते हुए इस तरह की प्रकिया अपनायी गई है। पहले एक सुरक्षा कर्मी कई- कई या नियमित एक जगह तैनात होते थे। अब गणना कक्ष में किसी भी गैर नियोजित व्यक्ति भीतर जाने की छूट नहीं है। सुरक्षा कर्मियों के भी इन और आउट के रजिस्टर बनाए गये हैं। अब चढ़ावा की धनराशि की गणना सिर्फ एक पाली में कराई जा रही है। इसमें पहले की तुलना में आधे कर्मचारी कार्यरत है। यात्री सुविधा का नया प्रभारी जगदीश आफले को बनाया गया है। वह ही यहां की गणना राशि का सत्यापन करते हैं।

    खबरें और भी

    निवर्तमान महासचिव चंपतराय से मिलने वालों का तांता

    श्रीराम जन्मभूमि परिसर में निवास कर रहे निवर्तमान महासचिव चंपतराय से मिलने वालों का तांता लगा है। उनसे मिलने वालों में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी थे। सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और प्रांत विचारक कौशल किशोर ने मुलाकात की। यह बैठक ट्रस्ट के नए स्वरूप, राम मंदिर के कार्यों और 30 तारीख को अयोध्या में होने वाली संतों की बड़ी बैठक के संदर्भ में हुई। सूत्रों के अनुसार, चंपतराय ने इन नेताओं को घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने सरकार से समय मांगा, सीधा सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में कभी भी नमाज नहीं हुई