राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने सरकार से समय मांगा, सीधा सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है रिपोर्ट
Chadhawa Chori SIT: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर आठ नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर की गई और अयोध्या पुलिस ने आठों नामजद आरोपितों क ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश की एसआईटी ने योगी आदित्यनाथ सरकार से अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा
HighLights
अभी टीम के एक बार और अयोध्या जाने की संभावना
सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने से पहले एसआईटी हर साक्ष्य को कर लेना चाहती है पुख्ता
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर से मंदिरों से चढ़ावा चोरी होने की जांच कर रही उत्तर प्रदेश की एसआईटी ने योगी आदित्यनाथ सरकार से अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। माना जा रहा है कि टीम अभी एक बार और अयोध्या जा सकती है।
अयोध्या के राम मंदिर चंदे से चढ़ावा चोरी के मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश सरकार की तीन सदस्यीय एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से समय मांगा है। माना जा रहा है कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट को 20 जुलाई को सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा।
एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर आठ नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर की गई और अयोध्या पुलिस ने आठों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने त्यागपत्र दिया है।