गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में कभी भी नमाज नहीं हुई
Hanuman Garhi Ayodhya: बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा क ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी से जुड़े बयान पर कहा- नमाज की बात गलत
पूर्व सांसद का दावा, बाराबंकी के एक मुसलमान ने कराया था हनुमानगढ़ी का निर्माण
जागरण संवाददाता, गोंडा। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावे को खारिज कर दिया है।
अयोध्या में बचपन से ही हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन-पूजन करने का दावा करने वाले रहने बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कहना पूरी तरह गलत। हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम ने कराया था।
उन्होंने कहा कि बाराबंकी के एक मुसलमान ने हनुमानगढ़ी का निर्माण कराया था, हमको अभी नाम याद आ रहा है। वहां पर पत्थर के शिलालेख में इसका उल्लेख है।
गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई और इस संबंध में किए जा रहे दावे गलत हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी से जुड़े बयान पर कहा कि नहीं, नहीं, नहीं, वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई थी। यह गलत है।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। इस हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कराया था और मंदिर में आज भी उसके लगवाए गए पत्थर मौजूद हैं। उन्होंने उस व्यक्ति का नाम याद न होने की बात भी कही।
चढ़ावा चोरी से पीएम मोदी व सीएम का लेना-देना नहीं
अयोध्या के श्रीराम मंदिर चंदा चोरी के मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस मामले से न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई संबंध है और न ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। चढ़ावा चोरी के मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है तो बृजभूषण ने कहा कि उनको इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले से न प्रधानमंत्री मोदी का कोई संबंध है और न ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में मनकापुर, छपिया, वजीरगंज और नवाबगंज ब्लॉक के हजारों मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।