चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू और मनीष यादव की 39 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर, होगी गहन पूछताछ
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड मिली है। ...और पढ़ें

टिन्नू यादव और मनीष यादव
HighLights
टिन्नू और मनीष को 39 घंटे की पुलिस रिमांड मिली।
पुलिस चोरी की रकम, संपत्तियों के लिए करेगी पूछताछ।
रिमांड के दौरान अधिवक्ता को दूर रहने की अनुमति।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के शेष दो और आरोपितों का कस्टडी रिमांड भी अंतत: पुलिस को मिल गई। दोनों आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व उसके भतीजे मनीष यादव को शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार रात 11 बजे तक 39 घंटे अपनी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
इस दौरान पुलिस उन्हें उनके ठिकानों पर ले जा सकती है। हालांकि, पुलिस को ये रिमांड कुछ शर्तों के साथ मिली है। जिनमें आरोपितों के साथ उनके अधिवक्ता को कुछ दूरी बना कर रहने का अधिकार भी शामिल है।
गुरुवार को इस मामले के विवेचक ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व मनीष यादव की सात दिनों की रिमांड अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के समक्ष प्रस्तुत की थी। इस पर सुनवाई से पूर्व न्यायालय ने आरोपितों के अधिवक्ता को शुक्रवार तक अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अर्जी पर लगभग 35 मिनट तक लंबी बहस हुई। जिसमें आरोपित के अधिवक्ता न्यायमित्र कुलशेखर सिंह ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पुलिस इन दोनों को रिमांड के दौरान प्रताड़ित कर सकती है।
वहीं, विशेष अभियोजन अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गुरुवार को जेल में आरोपितों के बयान से कई सुराग हाथ लगे हैं। जिनके आधार पर कई बहुमूल्य वस्तुओं को उन्हीं की निशांदेही पर ही बरामद किया जा सकता है।
टिन्नू के कब्जे से मिले थे एक लाख रुपये
शुरुआती विवेचना में पुलिस को टिन्नू के कब्जे से भले एक लाख रुपये ही बरामद हुए थे, लेकिन गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं। ऐसे में पुलिस टिन्नू को उसके हास्टल में ले जाकर तलाशी ले सकती है। जिसमें चढ़ावा चोरी की रकम और उससे अर्जित की गई संपत्ति भी सामने आ सकती है।
खबरें और भी
जेल में दोनों से पूछताछ में कई संपत्तियों, उनसे संबंधित कागजात, नकदी समेत कुछ आभूषणों की जानकारी मिली है। साथ ही कुछ अचल संपत्तियों की भी पहचान कराई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने सरकार से समय मांगा, सीधा सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है रिपोर्ट
पुलिस को किसकी कितने दिन की मिली रिमांड
- अविनाश शुक्ल - 13 घंटे
- अनुकल्प, लवकुश व करुणेश - 40 घंटे
- सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र - 14 घंटे
- रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व मनीष यादव - 39 घंटे