Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू पुलिस रिमांड में खोल सकता है बड़े राज, बरामद हो सकती है चोरी की बड़ी रकम

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसने दानपात्रों की चाबियां और कंट्रोल रूम का एक्सेस होने का फ ...और पढ़ें

    रामशंकर यादव टिन्नू

    रामशंकर यादव टिन्नू

    HighLights

    1. टिन्नू को राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मास्टरमाइंड माना गया।

    2. उसके पास दानपात्रों की चाबियां और कंट्रोल रूम एक्सेस था।

    3. पुलिस रिमांड में टिन्नू से नकदी बरामदगी और खुलासे की उम्मीद।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की अब तक की विवेचना में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इसी के इशारे पर चढ़ावे की गणना के दौरान चोरी की कारगुजारी चलती रही।

    यह बात आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार भी की है। यही प्रमुख वजह है कि पुलिस ने टिन्नू व उसके भतीजे मनीष यादव का रिमांड सबसे अंत में लिया है। पूछताछ के दौरान टिन्नू इस मामले से जुड़े कई तथ्यों की न केवल तस्दीक कर सकता है, बल्कि नए खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

    टिन्नू की धमक पूरे मंदिर परिसर में थी। उसी के पास दानपात्रों की चाभियां भी रहती थीं। वह वॉकी-टॉकी भी रखता था। उसका इतना दबदबा था कि सुरक्षाकर्मी भी उसके इशारे को मानते थे। एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि टिन्नू के पास बिना किसी आदेश के चाभियां रहती थीं।

    इसी कारण वह चोरी के कारनामे को अंजाम देता रहा। उसके पास न केवल दानपात्रों की चाभियां थीं, बल्कि उसे कंट्रोल रूम का एक्सेस भी दिया गया था। इसी वजह से वह सीसीटीवी कैमरों में भी छेड़छाड़ करता था। ऐसे में पुलिस के लिए टिन्नू का 39 घंटे का रिमांड महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उसकी निशांदेही पर नकदी की भी बरामदगी की संभावना है।

    खबरें और भी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को जेल में पूछताछ में टिन्नू यादव ने चाभियों के विषय में कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे पुलिस को बरामदगी होने के आसार लग रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस के सामने भी टिन्नू ने यह स्वीकार किया है कि उसके पास कंट्रोल रूम व गणना कक्ष का भी नियंत्रण था।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ाव चोरी जैसे महापाप के बाद अब प्रायश्चित, पूजन से नई स्फूर्ति प्रवाहित करने का प्रयास