Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यालयों के सभी शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी, पठन-पाठन पर मंडराया संकट

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:35 PM (IST)

    अयोध्या में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी से स्कूलों में पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। कई विद्यालयों के सभी या अधिकांश शिक्षक ड्यूटी पर लगाए गए हैं, जिससे छा ...और पढ़ें

    विद्यालयों के शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगने से बच्चों की बढ़ाई होगी प्रभावित।

    विद्यालयों के शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगने से बच्चों की बढ़ाई होगी प्रभावित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। बच्चों की पढ़ाई व उनके करियर की शासन व प्रशासन को कितनी चिंता है, इसका उदाहरण गत दिनों जिले में लगी जनगणना ड्यूटी की सूची देखने पर होता है। एक-एक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर सभी या अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई।

    अब विद्यालय में इस बात की चिंता है कि पठन-पाठन कैसे होगा। इससे बच्चोें में निराशा है, तो शिक्षक भी व्यवस्था को कोसने से चूक नहीं रहे। 16 अप्रैल को इसकी ट्रेनिंग का बुलाया है।

    एक शिक्षक ने नगर निगम क्षेत्र का उदाहरण दिया। बताया कि दो-तीन नहीं, कई विद्यालय हैं, जहां से किसी भी शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। ये विद्यालय या तो शिक्षक नेता के हैं या फिर यहां तैनात शिक्षक सत्ताधारी दल के नेताओं के पिछलग्गू हैं।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कैसी व्यवस्था है, यदि आप नेताओं के पीछे घूमिए तो ड्यूटी नहीं लगेगी। कुछ की ड्यूटी नगर निगम से ही काटी गई।

    जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उनकी ट्रेनिंग 16 अप्रैल से प्रस्तावित है। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि विद्यालय का पठन-पाठन बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस गांव में पुलिस के डर से फरार हुए पुरुष, सहमी महिलाओं ने सुनाई आपबीती

    यह भी पढ़ें- गांव-गांव से चलेंगी मिनी बसें, मई से 11 रूटों पर होगा संचालन; तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान