Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में बृजभूषण का शक्ति प्रदर्शन 'सत्यमेव जयते: 100 गाड़ियों का काफिला, नारे लगे- शेर आया, शेर आया 

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:01 PM (IST)

    महिला पहलवानों के आरोपों से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और शक्ति प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।

    वह दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

    हवाई अड्डे पर हुए जोरदार स्वागत के बाद समर्थकों के साथ उनका बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। एयरपोर्ट से निकलने के बाद उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा।

    इस दौरान सड़कों पर हजारों की संख्या में चारपहिया वाहन और समर्थकों की भीड़ नजर आई, जिससे दोनों प्रमुख राजमार्गों पर कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित रहा।

    बृजभूषण सिंह के काफिले में लगभग 100 गाड़ियां थीं। इस दौरान सांसद खुली जीप में सवार हुए। समर्थकों ने नारा दिया- शेर आया, शेर आया।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.33.06 PM

    हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन

    अयोध्या पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.33.03 PM (1)

    इस अवसर पर उनके पुत्र और विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी खुशी के अवसर पर समर्थकों द्वारा यह भव्य स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'लड़कियों को डराया गया, पर लड़ाई अभी जारी...'; बृजभूषण सिंह को बरी करने के खिलाफ अपर कोर्ट जाएंगी विनेश फोगाट