Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान की हुई नापजोख, ADA ने दिया एक सप्ताह का समय

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:38 PM (GMT+05:30)

    चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के अयोध्या में प्रतिबंधित 'ब्लू जोन' में बन रहे दो मंजिला मकान की नापजोख हुई। ...और पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान की हुई नापजोख।

    चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान की हुई नापजोख।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विनोद यादव, अयोध्या। विकास प्राधिकरण के प्रतिबंधित क्षेत्र में चढ़ावा चोरी के आरोपित लवकुश मिश्र के निर्माणाधीन दो मंजिला आवासीय भवन की गुरुवार को नापजोख हुई। लवकुश इस समय जेल में निरुद्ध है।

    वह रुदौली के ठकुरान फगौली का निवासी है। महायोजना में घोषित ''ब्लू जोन'' में उसने सआदतगंज के निकट बनबीरपुर गांव में अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम भूमि खरीदी है़, जिस पर आवासीय भवन का निर्माण करा रहा था। यह भवन जिस भूमि पर निर्मित हो रहा है वह आवासीय निर्माण के लिए प्रतिबंधित है।

    यह क्षेत्र महायोजना में ''ब्लू जोन'' घोषित है, जहां सिर्फ सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाओं का विकास हो सकता है। यह प्रकरण समाचारपत्रों में प्रकाशित होने के बाद एडीए की नींद खुली और उसके निर्माणाधीन मकान पर नोटिस चस्पा की गई।

    निर्माणाधीन मकान की हुई नापजोख

    यह कार्रवाई देख लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा एडीए के समक्ष उपस्थित हुईं। एडीए से अधिकृत मानचित्रकार ने निर्माणाधीन भवन पहुंच कर उसकी नापजोख की।

    एडीए ने सुप्रिया के नाम पहली नोटिस जारी करते हुए तीन जुलाई को सुनवाई का अवसर दिया था, लेकिन वह प्राधिकरण कार्यालय तक नहीं पहुंची। इसके बाद दूसरी नोटिस जारी की। यह नोटिस उसके निर्माणाधीन मकान पर भी चस्पा की गई।

    22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

    एडीए की इस नोटिस में सुनवाई के लिए सुप्रिया को 15 जुलाई की तिथि निर्धारित थी। अंतिम अवसर के दिन प्राधिकरण में पहुंच कर सुप्रिया ने प्रार्थनापत्र देकर एक महीने का समय मांगा है। प्राधिकरण ने इतना लंबा समय न देकर मात्र एक सप्ताह का समय दिया और सुनवाई के लिए अगली तिथि 22 जुलाई तय की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: यूपी पुलिस को मिलेगी टिन्नू यादव और भतीजे मनीष की सात दिन की रिमांड? आज आएगा फैसला