Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में SIT के बाद पुलिस का एक्शन, जेल भेजे गए आरोपितों के घर पर छापेमारी

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

    जांच अधिकारी सीओ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम से टिन्नू यादव के रिश्तेदार की बहस भी हुई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. टिन्नू यादव सहित अन्य के सात के घर पर पहुंचा पुलिस फोर्स

    2. जांच अधिकारी सीओ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा

    डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम नगरी में राम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा सहित अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी के प्रकरण में जेल भेजे गए आठों आरोपितों के घर और प्रतिष्ठानों पर रविवार को पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ छापा मारा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर आठ नामजद और एक अज्ञात सहित नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    चढ़ावा सहित अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी के प्रकरण में एसआईटी के बाद अब अयोध्या पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। अयोध्या में पुलिस की टीमें सबसे पहले रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर पहुंचीं। जांच अधिकारी सीओ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम से टिन्नू यादव के रिश्तेदार की बहस भी हुई। इसके साथ ही अनुकल्प, लवकुश व अविनाश के के घरों पर छापे मारी की।

    राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपितों को जेल भेजने के साथ पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस की टीमों ने सात आरोपितों के यहां छापेमारी की। रविवार की सुबह विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीमें टिन्नू यादव व उसके भतीजे मनीष यादव के घर पहुंचीं। परिवारीजन से पूछताछ, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व संपत्तियों का विवरण मांगा गया। कुछ नकदी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है।

    इसी तरह आरोपित अनकुल्प मिश्र, अविनाश शुक्ल और लवकुश मिश्र के घर भी छापे मारे गए। उनके संभावित अन्य ठिकानों पर भी पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। आठवें आरोपित सुभाष श्रीवास्तव के यहां पुलिस गिरफ्तारी वाले दिन ही छापा मार चुकी है। सीओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को हुई छापेमारी में नकदी की बरामदगी हुई है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

    खबरें और भी

    ट्रस्ट कर्मियों ने चोरी की रकम कहां निवेश की है, इसका पता लगाने के लिए भी पुलिस इनके बैंक खातों को खंगालने की तैयारी कर रही है। चोरी प्रकरण की एसआइटी जांच के बीच ही यह तथ्य उजागर हो चुके हैं कि इन लोगों ने विभिन्न जगहों पर महंगे भूखंड खरीदे हैं और अन्य मदों में निवेश किया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैंक खातों व काल डिटेल की छानबीन शुरू हो गई है। आरोपितों तथा उनके सगे संबंधियों द्वारा खरीदे गए भवन, भूखंड तथा वाहन भी जांच के दायरे में हैं।

    नामजद आरोपितों में मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के अलावा ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, उसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल व रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं। चोरी प्रकरण की एसआइटी जांच के बीच ही यह तथ्य उजागर हो चुके हैं कि इन लोगों ने विभिन्न जगहों पर महंगे भूखंड खरीदे हैं और अन्य मदों में निवेश किया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैंक खातों व काल डिटेल की की छानबीन शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़ें- अटकलों पर विराम, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक व गणना कर्मियों को नौकरी दिलाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा