Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के बाद ही होंगी नई नियुक्तियां व छंटनी, दो सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:58 AM (IST)

    अयोध्या के राम मंदिर में 2 सितंबर को ट्रस्ट की बैठक में नए सीईओ और पूर्णकालिक महासचिव की नियुक्ति की संभावना है। इस नियुक्ति के बाद मंदिर की व्यवस्थाओ ...और पढ़ें

    राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलने वाले हैं नए CEO और पूर्णकालिक महासचिव।

    राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलने वाले हैं नए CEO और पूर्णकालिक महासचिव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। राम मंदिर में अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की प्रतीक्षा होने लगी है। दो सितंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में नए सीईओ की नियुक्ति की प्रबल संभावना है। इसी बैठक में ट्रस्ट को पूर्णकालिक महासचिव भी मिलेगा।

    यही कारण है कि अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ट्रस्ट कर्मियों का आंतरिक स्थानांतरण करके और लगातार निगरानी बढ़ाकर मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन तो करा रहे हैं, लेकिन अभी किसी की नई नियुक्ति या छंटनी नहीं हुई है। हालांकि यह अवश्य है कि अंदरखाने पूर्व पदाधिकारियों के करीबियों व रिश्तेदारों को चिह्नित कर लिया गया है।

    चढ़ावे की धनराशि में चोरी सामने आने और दो ट्रस्टियों के त्यागपत्र के बाद ट्रस्ट कर्मियों व सेवादारों में बड़ी हलचल है। एसआइटी व पुलिस की जांच जारी रहने से कई कर्मचारी काम तो कर रहे हैं, परंतु उनमें भय व्याप्त है। इनमें अधिकांश ऐसे कर्मी बताए जा रहे हैं, जिनकी नियुक्तियां पूर्व पदाधिकारियों ने ही की थी।

    सूत्रों का कहना है कि अधिकांश नियुक्तियां पूर्व पदाधिकारियों की ही सिफारिश पर होने के कारण अभी किसी को निकाला नहीं जाएगा। माना जा रहा कि अचानक बड़ी संख्या में कर्मियों की छंटनी से मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन की मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यही वजह है कि दो सितंबर की बैठक का इंतजार हो रहा है। बैठक में सीईओ व पूर्णकालिक महासचिव के नाम पर सहमति बन जाएगी, तो महासचिव के निर्देशन में नए सीईओ अपने अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेंगे।

    सहयोगी के रूप में अपना अलग स्टाफ रखेंगे, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की जा सकें और व्यवस्थाओं का सुचारू ढंग से संचालन हो सके। एक पदाधिकारी ने बताया कि आगामी बैठक में ही ट्रस्ट के प्रवक्ता व सचिव की भी नियुक्ति होगी।

    इसी के साथ चयन समिति की ओर से प्रस्तुत तीन नामों के पैनल पर विचार-विमर्श कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और किसी ट्रस्टी को पूर्णकालिक महासचिव का पद भी दिया जाएगा। दो सितंबर को ही ट्रस्ट सदस्य के रिक्त चल रहे तीनों पद भी भरे जाने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- कौन बनेगा राम मंदिर का CEO ? 11-12 अगस्त को होगा फाइनल, अयोध्या में 18 आवेदकों का अंतिम साक्षात्कार