Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर में अलग से नहीं होगा ‘राम परिवार’ की आरती का प्रसारण, स्थायी कैमरामैन की हुई नियुक्ति

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या के राम मंदिर में राम परिवार की श्रृंगार आरती का प्रसारण अब रामलला की आरती के साथ ही होगा, अलग से नहीं। दूरदर्शन की टीम ने नए सेटअप के साथ स्था ...और पढ़ें

    अलग से नहीं होगा ‘राम परिवार’ की आरती का प्रसारण।

    अलग से नहीं होगा ‘राम परिवार’ की आरती का प्रसारण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर प्रतिष्ठित ‘राम परिवार’ की श्रृंगार आरती का प्रसारण अलग से नहीं होगा। यह आरती भी रामलला की श्रृंगार आरती के साथ ही प्रसारित होती रहेगी। अलग से प्रसारण में दोनों आरतियों का एक समान समय और असमान अवधि बाधा बन रही है। नए सेटअप से परीक्षण पूरा हो जाने के पश्चात दूरदर्शन की टीम ने न केवल स्थायी कैमरामैनों की नियुक्ति कर दी, बल्कि परिसर में खड़ी ओवी वैन भी हटा दी है।

    स्थायी नियुक्ति हो जाने के बाद अब वाराणसी व लखनऊ से कर्मियों का आवागमन बंद हो गया है। नए सेटअप से आरती प्रसारण शुरू होने से अतिरिक्त कर्मियों को भी हटा दिया गया।

    ट्रस्ट ने बनाई थी प्रसारण की योजना

    श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गत वर्ष पांच जून को राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसकी श्रृंगार आरती भी प्रसारित कराने की योजना बनाई थी। दूरदर्शन को इसके लिए सहमति दी गई तो भूतल व प्रथम तल पर स्थायी सेटअप लगवाया गया, जिससे प्रसारण के लिए नियुक्त अतिरिक्त कैमरामैनों काे हटाया जा सके और सजीव प्रसारण की गुणवत्ता अच्छी रहे।

    नया सेटअप लगने के बाद दूरदर्शन की टीम ने परीक्षण प्रारंभ किया तो कमजोर नेटवर्क बाधा बन कर उभरा। दिल्ली के मुख्य सर्वर से जोड़कर रामलला के साथ ही राम परिवार की आरती भी प्रसारित की जाने लगी।

    प्रसारण की गुणवत्ता अच्छी मिलने लगी तो दोनों आरतियों का समान समय व असमान अवधि बाधा बनी। सुबह साढ़े छह बजे होने वाली रामलला की श्रृंगार आरती लगभग 15-20 मिनट तो राम परिवार की आरती लगभग आठ-दस मिनट होती है।

    ऐसे में दोनों आरतियों का अगर अलग से प्रसारण कराया जाए तो अलग-अलग टीम की आवश्यकता होगी। इस कारण यह योजना स्थगित कर दी गई है।

    प्रसारण का दायित्व संभाल रहे आकाशवाणी अयोध्या के सहायक निदेशक तकनीकी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अब नए सेटअप से ही आरती प्रसारित हो रही है।

    तीन स्थायी कैमरामैन नियुक्त हैं, जिनमें एक भूतल पर, दूसरा प्रथम तल और तीसरा दोनों स्थानों पर सहयोग करते हैं। बताया कि परीक्षण तो पूरा हो गया है, परंतु अलग से आरती का प्रसारण नहीं कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में योगी सरकार बनवा रही 34 कमरों वाला आधुनिक पर्यटक आवास गृह, रामकथा पार्क में संवरेगा पर्यटकों का प्रवास

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में भूमि आवंटन के बाद भी फाइलों में सिमटी मंदिर संग्रहालय की योजना, खर्च होंगे 750 करोड़

    खबरें और भी