Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी, नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

    सावन के दूसरे सोमवार पर अयोध्या के शिवालय 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सावन के दूसरे सोमवार पर अयोध्या में आस्था का ज्वार।

    2. नागेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।

    3. सरयू में स्नान कर शिवभक्तों ने की पूजा-अर्चना।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। Sawan ka dusra Somwar | सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।

    तड़के सुबह से ही रामनगरी के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।

    श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 8.53.14 AM

    नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग के साथ निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 8.53.11 AM

    अयोध्या शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पूरे अयोध्या में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 8.53.08 AM

    सावन मेले के दौरान रामपथ और धर्मपथ पर भोर से ही कांवड़ियों व शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों का उत्साह ऐसा कि लंबी यात्रा की थकान भी उनके चेहरों पर दिखाई नहीं दी। पूरा माहौल शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहा सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग, यहां पढ़ें शुभ रंग और मुहूर्त