सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहा सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग, यहां पढ़ें शुभ रंग और मुहूर्त
सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है, जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। ...और पढ़ें

कैसे करें महादेव को प्रसन्न? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन में आने वाले हर सोमवार का दिन अधिक महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास अवसर पर भगवन शिव और मां पार्वती की साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है।
इस बार सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है, तो आइए आपको बताते हैं सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त और उपाय समेत आदि जानकारी के बारे में।
चार पहर की पूजा का समय
प्रथम प्रहर - शाम 06 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक
द्वितीय प्रहर- रात 09 बजकर 44 मिनटसे 12 बजकर 31 मिनट तक
तृतीय प्रहर- रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
चतुर्थ प्रहर- रात 03 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
निशिता काल पूजा समय- रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
सावनसोमवार के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
अमृत काल- रात 09 बजकर 29 मिनट 10 बजकर 55 मिनट तक
कौन सा है शुभ रंग
सावन सोमवार के लिए सफेद और हरा रंग शुभ माना जाता है। सफेद रंग के कपड़े धारण करने से मन को शांति प्राप्त होती है और हरा रंग शांति, समृद्धि और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्तम माना जाता है।
खबरें और भी
-1786332873828.webp)
(Picture Credit- AI Generated)
चांदी के आभूषण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चांदी का संबंध चंद्रमा से है, जो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए महादेव को चांदी के आभूषण को अर्पित करना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- सावन का पहला प्रदोष व्रत कब है? यहां पढ़ें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस उपाय से करें महादेव को प्रसन्न
अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर एक लोटा शुद्ध जल या गंगाजल अर्पित करें। साथ ही दही, घी, शहद, और शक्कर अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का अभिषेक करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।
इस दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में गरीबों को भोजन, अन्न या काले तिल का दान करना फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें- शिव चालीसा की ये पंक्तियां बदल सकती हैं आपकी जिंदगी, सावन सोमवार पर जरूर करें इनका पाठ
यह भी पढ़ें- आज का पंचांग 10 अगस्त: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का महासंयोग, यहां देखें शिव पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।