रामनवमी पर अयोध्या में श्री रामलला का दिव्य एवं अलौकिक सूर्य तिलक, पांच मिनट तक दमका ललाट
Ramlalla Surya Tilak: रामनवमी पर भगवान सूर्य की किरणों से रामलला के माथे पर तिलक की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थी। ...और पढ़ें
HighLights
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का दिव्य एवं अलौकिक सूर्य तिलक
प्रभु रामजन्मोत्सव में अयोध्या नगरी भावविभोर
जागरण संवाददाता, अयोध्या। चैत्र नवरात्रि पर शुक्रवार को रामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का दिव्य एवं अलौकिक सूर्य तिलक किया गया। इससे प्रभु रामजन्मोत्सव में अयोध्या नगरी भावविभोर हो गई।
अयोध्या में सुबह से बादल थे, लेकिन 11.50 पर सूर्य भगवान अवतरित हुए और 12 बजे से पांच मिनट तक रामलला का ललाट दमकता रहा।
श्री रामलला के ललाट सूर्यतिलक दमका और भव्य-दिव्य राम मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से रामलला का जन्मोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। मध्याह्न 12 बजे श्री रामलला के ललाट को सूर्य की किरणों ने प्रकाशमान किया। जो आनंद के सिंधु एवं सुख की राशि हैं और जिनके एक कण से तीनों लोक सुखी होता है।
रामलला एवं राम परिवार के समक्ष बधाई गान का आयोजन किया गया। भक्त, साधु-संत, ट्रस्ट व कार्यदायी एजेंसियों के कर्मी जन्मोत्सव के उल्लास में नृत्य-संगीत में झूम रहे थे। रामजन्मोत्सव का प्रत्येक क्षण दर्शनार्थियों को दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। जन्मोत्सव के सुखद आनंद व दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का आगमन हुआ है।
रामचरितमानस में वर्णित ऐसे श्रीराम का जन्मोत्सव कितना आह्लादकारी हो सकता है, इसकी कल्पना शुक्रवार को साकार हुई। दो वर्ष पूर्व भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा के साथ रामनगरी को श्रेष्ठतम सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने के बीच इस उत्सव के प्रति उत्साह-उल्लास के शिखर से रामनगरी का रोम-रोम पुलकित है।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: भव्य नव्य राम मंदिर में विराजित रामलला का ठाठ भी राजसी, धारण करते हैं सिल्क के वस्त्र
चैत्र शुक्ल नवमी सम्वत् 2083 तद्नुसार 27 मार्च को दिव्य-भव्य राम मंदिर में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आयोजित किया गया। इसके लिए चहुंओर व्यापक प्रबंध हैं। रामलला के धाम को सजाया-संवारा गया है तो उत्सव में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं कर ली गईं।
खबरें और भी
Shri Ram Lalla Ka Surya Tilak pic.twitter.com/fBv69mwndI
— Ayodhya Darshan (@ShriAyodhya_) March 27, 2026
प्रभु के सूर्यतिलक का दिव्य दृश्य pic.twitter.com/4k9OwQuH38
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 27, 2026