Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर भी जल्द करेगा प्रदर्शित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:51 AM (IST)

    राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सक्रिय है। ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की वीडियोग्राफी कराई है और इन्हें व ...और पढ़ें

    अयोध्या राम मंदिर।

    अयोध्या राम मंदिर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रह्लाद तिवारी, अयोध्या। Ram Mandir | राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। चढ़ावा चोरी मामले से ट्रस्ट की छवि पर जो धक्का लगा है, उसकी भरपाई की कोशिशें भी की जा रही हैं।

    चढ़ावे की धनराशि के चोरी होने के साथ श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित बहुमूल्य आभूषणों के भी गायब होने शिकायतें सामने आईं थीं। हालांकि ट्रस्ट ने इन्हें पहले ही सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है।

    अब भविष्य में किसी भी प्रकार की भ्रांति या विवाद की स्थिति से बचने के लिए ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा अयोध्या के लॉकर में सुरक्षित रखे आभूषणों की विस्तृत वीडियोग्राफी करा ली है, जिसे फिल्म वीडियो के रूप में प्रदर्शित की जा सकती है। ये योजना ट्रस्ट में चर्चा का विषय है।

    बीते चार दिन से ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन व हस्ताक्षरी जगदीश आफले, लेखाकार चंदन राय सहित बैंक के स्थानीय व क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में सोने-चांदी के जेवरातों सहित अन्य बहुमूल्य उपहारों की वीडियोग्राफी चली। अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैंक अकाउंट की समीक्षा की।

    वेबसाइट पर भी प्रदर्शित कर सकता है ट्रस्ट

    ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि बैंक लॉकर में रखे चढ़ावे में मिले बहुमूल्य आभूषणों को ट्रस्ट अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर सकता है। इसके लिए लॉकरों में रखी गई एक-एक आभूषणों का अलग-अलग वीडियो भी बनाया गया है।

    खबरें और भी

    इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य चढ़ावे में प्राप्त आभूषणों का प्रामाणिक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। भविष्य में किसी प्रकार की भ्रांति होने या ट्रस्ट साक्ष्य के तौर पर वीडियो फिल्म प्रस्तुत कर सकता है। ट्रस्ट इन बहुमूल्य आभूषणों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित करने की योजना पर भी विचार कर रहा है।

    यदि इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिली, तो श्रद्धालु वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। इसके पीछे ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं का विश्वास जीतना बताया गया।

    आगामी बैठक में हो सकती है चर्चा

    एक ट्रस्टी का कहना है कि इस प्रस्ताव पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। वेबसाइट पर इनके प्रदर्शन की रूपरेखा व अन्य तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

    राम कचहरी के महांत शशिकांत दास का कहना है कि यह प्रस्ताव स्वागत योग्य है। डिजिटल रिकार्ड और सार्वजनिक प्रदर्शन जैसी पहल भविष्य में उठने वाले अनावश्यक सवालों का प्रभावी जवाब साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में नृपेंद्र मिश्र अलग-थलग, चढ़ावा चोरी स्वीकारना पड़ा भारी