Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 26.62 करोड़ रुपये से बनेंगे 22 किसान कल्याण केंद्र, सात के निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:15 PM (IST)

    आजमगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने के लिए 26.62 करोड़ रुपये की लागत से 22 नए किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। ये केंद्र किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, ...और पढ़ें

    26.62 करोड़ रुपये से बनेंगे 22 किसान कल्याण केंद्र। AI जेनेरेटेड फोटो

    26.62 करोड़ रुपये से बनेंगे 22 किसान कल्याण केंद्र। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। किसानाें की आय को बढ़ाकर उन्हें समृद्ध करने की सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के साथ गोष्ठी करेंगे और कृषि संबंधी जानकारी देंगे।

    इसके लिए जिले में 26 करोड़, 62 लाख रुपये से कुल 22 नए किसान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। एक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर एक करोड़, 21 लाख रुपये खर्च होंगे।

    जिले में कई स्थानों पर राजकीय बीज गोदाम जर्जर हो गए थे। इसके साथ ही कई जगहों पर जरूरत के अनुसार गोदाम छोटा पड़ रहा था। आवश्यकतानुसार ब्लाक सभागार में किसानाें के साथ गोष्ठी होती थी।

    अब तक पांच विकास खंड तहबरपुर, हरैया, सठियांव, मेंहनगर और पवई में भवन बनकर तैयार हो गया है। जबकि छह ब्लाक पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा और महराजगंज में निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त फूलपुर, लालगंज, ठेकमा और अजमतगढ़ ब्लाक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में अब किसानों को उर्वरक के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन बुकिंग पर खात की होगी होम डिलीवरी

    कृषि विभाग की तरफ से विकास खंड रानी की सराय, जहानागंज, मुहम्मदपुर, तरवा और पल्हना में किसान कल्याण केंद्र के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति के बाद इन ब्लाकों में भी व्यवस्था सुनिश्चत कर दी जाएगी।

    जिले के सभी विकास खंडों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाना है, जो राजकीय बीज गोदाम का स्थान लेंगे। एक ही स्थान पर किसानों को कृषि संबंधित कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। संचालन शुरू हो जाने के बाद एक ही स्थान पर किसानों की जरूरत की पूरी जानकारी और कृषि संबंधी सहायता की पूरी जानकारी मिलेगी। -डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।