Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, 5 लोग घायल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:12 PM (IST)

    आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में माहुल-पवई रोड पर रविवार सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घा ...और पढ़ें

    माहुल में दुर्घटना के बाद आमने सामने खड़ी ट्रक और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन

    माहुल में दुर्घटना के बाद आमने सामने खड़ी ट्रक और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन

    HighLights

    1. आजमगढ़ में माहुल-पवई रोड पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर।

    2. हादसे में एक युवक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

    3. ट्रक चालक फरार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल-पवई रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने रविवार की सुबह ट्रक और स्कॉर्पियों में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

    घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के लिए थाना ले गई।

    माहुल के वार्ड नंबर आठ निवासी बज्मी तीन भाईयों में सबसे छोटा था। माहुल रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। शनिवार की शाम को बज्मी अपने चचेरे भाई खुमैनी, महताब, हसन रजा, लकी और मो. अब्बास के साथ मोहर्रम की सब्बेदारी में शामिल होने के लिए सभी पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव गए थे।

    स्कॉर्पियों के उड़े परखच्चे

    रविवार की सुबह सभी एक स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। माहुल-पवई रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने तेज रफ्तार सीमेंट के करकट लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए।

    खबरें और भी

    सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाला और नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने मो. अब्बास और बज्मी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    स्वजन दोनों को शहर के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां कुछ ही देर बाद बज्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस