Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में जनगणना के लिए ट्रेनिंग पूरी, 70 प्रतिशत शिक्षकों की लगी ड्यूटी

    Updated: Sat, 02 May 2026 05:26 PM (IST)

    आजमगढ़ में शिक्षकों ने जनगणना का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, 22 मई से 70% शिक्षक ड्यूटी पर लगेंगे। इससे परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है, कई ज ...और पढ़ें

    70 प्रतिशत शिक्षकों की लगी जनगणना में ड्यूटी।

    70 प्रतिशत शिक्षकों की लगी जनगणना में ड्यूटी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जनगणना का कार्य 22 मई से शुरू होगा। इसके पूर्व दो शिफ्ट में शिक्षकों ने जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण कार्य में जाने की वजह से स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हुआ है। शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य 16 से 18 अप्रैल एवं 23 से 25 अप्रैल तक पूरा हुआ है।

    अब जनगणना करने के लिए जिले के 70 फीसद शिक्षक, शिक्षा मित्रों के साथ ही अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से नए सत्र में परिषदीय स्कूलों में पढा़ई का कार्य बाधित होगा। जनगणना कार्य शुरू करने के पहले प्रशिक्षण लेने के दौरान कई स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चले हैं।

    शहर में स्थित कंपोजिट विद्यालय मड़या में कक्षा-एक से पांच तक में 29 और छह से आठ तक में 22 बच्चों का नामाकंन हुआ है। इस स्कूल में सिर्फ प्रधानाध्यापक के साथ एक शिक्षक की तैनाती है। यहां पर बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से बाधित हो रही है।

    एक शिक्षक के अवकाश पर चले जाने से सभी कक्षा के बच्चों को एक ही शिक्षक को संभालना पड़ रहा है। यहां तैनात दोनो शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। कंपोजिट विद्यालय कन्या एलवल में कक्षा-एक से पांच तक में 43 और छह से आठ तक में 18 बच्चों का नामांकन हुआ है।

    खबरें और भी

    प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशिबाला तिवारी ने बताया कि यहां पर प्राइमरी में दो और जूनियर में दो शिक्षकों की तैनाती है। इसमें तीन शिक्षकों की ड्यूटी एक ही साथ दूसरे शिफ्ट के प्रशिक्षण में लग जाने के कारण एक ही शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालित हुआ।

    कंपोजिट स्कूल बालक एलवल की प्रधानाध्यापिका शाजी ने बताया कि यहां पर प्राइमरी में 47 एवं जूनियर में 43 बच्चों का नामांकन हुआ है। जनगणना के प्रशिक्षण की ड्यूटी अलग-अलग तिथियों में लगने से पठन-पाठन का कार्य बहुत प्रभावित नहीं हुआ। अतरौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण हैं।

    इस विद्यालय में 505 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। यहां पर बीस शिक्षक तैनात हैं लेकिन छह अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लग जाने की वजह से विद्यालय का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधानाध्यापिका खुर्शीद के बताया कि छह शिक्षकों ने जनगणना का प्रशिक्षण लिया है। इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हुआ।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में विभागीय बजट से तैयार कराए जाएंगे 32 अन्नपूर्णा भवन, 75 का निर्माण पूरा