Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में विभागीय बजट से तैयार कराए जाएंगे 32 अन्नपूर्णा भवन, 75 का निर्माण पूरा

    Updated: Sat, 02 May 2026 04:29 PM (IST)

    जौनपुर में सरकारी राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन में बदला जा रहा है, जिससे वे सहज जन सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेंगी। विभागीय बजट से 32 नए अन ...और पढ़ें

    विभागीय बजट से तैयार कराए जाएंगे 32 अन्नपूर्णा भवन।

    विभागीय बजट से तैयार कराए जाएंगे 32 अन्नपूर्णा भवन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। सरकारी राशन की सस्ती दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। 32 अन्नपूर्णा भवन विभागीय बजट से तैयार कराया जाएगा। साथ ही सांसद व विधायक भी अपनी निधि से इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं।

    जिले में 75 अन्नपूर्णा भवनों को पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही अलग-अलग गांवों में 60 पर कार्य चल रहा है। अभी निर्माण मनरेगा की ओर से कराया जा रहा था। इस पर तकरीबन साढ़े आठ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। हालांकि अब विभागीय बजट मिलने से कार्य में और तेजी आएगी।

    पंचायत भवनों को जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित करने के बाद अब कोटे की दुकानों को भी नया रूप दिया जा रहा है। जरूरतमंदों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए इन्हें सहज जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। यहां से उन्हें भू-अभिलेखों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज मिल सकेंगे।

    प्रथम चरण में माडल के तौर पर 75 कोटे की दुकानों को शामिल किया, जिसके बाद चरणबद्ध तरह से इसकी संख्या बढ़ाई जा रही है। जिले में कुल 1734 ग्राम पंचायतें हैं।

    सरकार की ओर से मुहैया की जा रही इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से हर गांव में पहुंचाया जाएगा। यहां सस्ते राशन की कुल दो हजार 90 दुकानें हैं। ग्रामीण के साथ ही नगरों की दुकानों को भी इस नई व्यवस्था में शामिल किया गया है।

    खबरें और भी

    अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अब सांसद व विधायक भी अपनी निधि से करा सकेंगे। जिले में कोटे की 75 दुकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अन्य पर काम चल रहा है। अब खाद्य एवं रसद विभाग को भी बजट मिलने से निर्माण को गति मिलेगी। -संतोष विक्रम शाही, जिलापूर्ति अधिकारी।

    यह भी पढ़ें- भदोही में जनगणना ट्रेनिंग का काम पूरा, परिषदीय स्कूलों पर पटरी पर लौटा शिक्षण कार्य

    यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की खुदाई के बाद गड्ढे नहीं भरे तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम योगी की सख्त चेतावनी