Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में जनगणना ट्रेनिंग का काम पूरा, परिषदीय स्कूलों पर पटरी पर लौटा शिक्षण कार्य

    Updated: Sat, 02 May 2026 04:13 PM (IST)

    भदोही जिले में शिक्षकों का जनगणना प्रशिक्षण पूरा हो गया है, जिससे 27 से 29 अप्रैल तक बाधित रहा शिक्षण कार्य परिषदीय स्कूलों में फिर से सुचारु हो गया ह ...और पढ़ें

    परिषदीय स्कूलों पर पटरी पर लौटा शिक्षण कार्य।

    परिषदीय स्कूलों पर पटरी पर लौटा शिक्षण कार्य।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। शिक्षक अपने-अपने विद्यालय लौट चुके हैं। ऐसे में 27 से 29 अप्रैल तक चले तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बाधित हो रहा शिक्षण कार्य पुन: पटरी पर लौट आया है। शनिवार को परिषदीय स्कूलों में की गई पड़ताल में शिक्षण कार्य होता पाया गया।

    जिले में बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालयों में 4550 शिक्षकों सहित शिक्षामित्र व अनुदेशकों को मिलाकर 55 सौ शिक्षकों की तैनाती है। इसमें से जिले के विद्यालयों में एकल शिक्षक जैसी व्यवस्था नहीं देखने को मिली। सबसे अहम यह कि जनगणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश में चलेगा।

    इससे इससे शिक्षण कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके पूर्व सात से 21 मई तक स्वगणना कार्य चलेगा। हालांकि फरवरी में होने वाले दूसरे चरण में शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि गणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी इस तरह लगी है जिससे कोई विद्यालय एक शिक्षक के सहारे न होने पाएं।

    कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में एक से लेकर आठवीं कक्षा तक कुल 352 बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को मिलाकर12 शिक्षकों की तैनाती है। इसमें से छह शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है। प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहे। शिक्षण कार्य किया गया।

    खबरें और भी

    भदोही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में 289 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को 253 बच्चे उपस्थित रहे। सात शिक्षकों की तैनाती है। इसमें पांच शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए लगाई गई है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी शिक्षक विद्यालय में लौट चुके हैं। कक्षाएं यथावत चलीं।

    प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय 160 बच्चों का नामांकन है। इनको पढ़ाने के लिए नौ शिक्षकों की तैनाती है। छह शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। सभी का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। शनिवार को सभी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- विंध्याचल मंडल के 22778 घरों में बनेगा शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन