Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप की टक्कर, चालक समेत दो की मौत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:19 PM (IST)

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और यूपिडा टीम दुर्घटना की जांच कर रही ह ...और पढ़ें

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप की टक्कर में चालक समेत दो की मौत।

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप की टक्कर में चालक समेत दो की मौत।

    HighLights

    1. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर हुई।

    2. हादसे में पिकअप चालक सद्दाम और मित्र सत्यनारायण की मौत हुई।

    3. ट्रक चालक गलत लेन में था, यूपिडा टीम दुर्घटना की जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र में टोल संख्या 75.600 के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपिडा सुरक्षा अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सद्दाम पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने मित्र सत्यनारायण लोधी के साथ कुशीनगर से मुर्गा लदी पिकअप लेकर अमेठी जिले के जगदीशपुर जा रहे थे।

    इसी दौरान कटका थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ट्रक से पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चारों लोग घायल हो गए, यूपिडा टीम मौके पर पहुंच घायलों को वाहन से निकाल कर अतरौलिया स्थित 100 शैया स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां रास्ते में सद्दाम की मौत हो गई, वहीं सत्यनारायण की अस्पताल में मौत हो गई।

    ट्रक चालक कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र निवासी संतोष वाजपेयी और परिचालक कल्लू की स्थित गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक दिल्ली से बाइक लादकर गुवाहाटी जा रहा था। पुलिस और यूपिडा की टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

    खबरें और भी

    अंबरपुर टोल के पास से गलत लेन में घुस गया था ट्रक

    यूपिडा के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंबरपुर टोल के बाद ट्रक गलत लेन में घुस गया था, जिससे यह हादसा हुआ।ट्रक चालक गलती से यह जानबूझ कर किसी कार्य से गलत लेन में गया था इसकी जांच चल रही है। घटना के बाद यूपिडा की टीम ने क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराया।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का भारी दबाव, उमस से भक्त हुए बेसुध, दो घंटे में हुए दर्शन