यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Azamgarh Visit: पीएम मोदी का आजमगढ़ दौरा आज, देश की 782 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
PM Modi Azamgarh Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदुरी एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के पांच सहित अन्य प्रांतों के 9802.99 करोड़ रुपये के कुल 15 एयरपोर्ट ...और पढ़ें

HighLights
- 34 हजार 676.29 करोड़ में 15 एयरपोर्ट, 744 सड़क, 11 रेलवे व आठ जलशक्ति की परियोजनाएं
- यूपी के पांच एयरपोर्ट का उद्घाटन, पूर्वांचल के कई जनपदों की सड़कों का उपहार
- आजमगढ़ में एयरपोर्ट व महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय करेंगे समर्पित
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 10 मार्च को मंदुरी से 34676. 29 करोड़ की कुल 782 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें रेलवे के 11, सिविल के 15, जलशक्ति के आठ, हाउसिंग एंड अर्बन व रूरल के 746 और स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाएं शामिल हैं।
शिलान्याय व लोकार्पण की परियोनजाओं में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 108.06 करोड़ से नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और 31.10 करोड़ रुपये से गाजीपुर (एसएच-0.67) मार्ग के किलोमीटर 60 से महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय यशपालपुर आजमबांध तक फोरलेन सड़क के लोकार्पण के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक की भी परियोजनाएं शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3702 करोड़ रुपये की 744 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण शामिल है। इसमें आजमगढ़ में 99 करोड़ की 31, बलिया में 17.29 करोड़ की पांच, चंदौली में 8.39 करोड़ की तीन, गाजीपुर में 61.97 करोड़ की 14, मऊ में 30.76 करोड़ की सात, मीरजापुर में 49.70 करोड़ की 14 सड़कें शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के पांच सहित देश के 15 एयरपोर्ट का लोकार्पण-शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदुरी एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के पांच सहित अन्य प्रांतों के 9802.99 करोड़ रुपये के कुल 15 एयरपोर्ट का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें कर्नाटक के बेलागवई में 322.00 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश के कडपा में 266.00 करोड़ रुपये और कर्नाटक के हुबली में 320.00 करोड़ रुपये के एयरपोर्ट का शिलान्यास शामिल है।
खबरें और भी
उत्तर प्रदेश लखनऊ में 2400.00 करोड़ रुपये, अलीगढ़ में 29.40 करोड़ रुपये, आजमगढ़ में 27.52 करोड़ रुपये, चित्रकूट में 31.58 करोड़ रुपये, मुरादाबाद में 28.93 करोड़ रुपये और श्रावस्ती में 31.22 करोड़ रुपये से बने एयरपोर्ट और सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विकसित 475 करोड़ रुपये से महाराष्ट्र के पुने व 250 करोड़ रुपये से कोल्हापुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 496 करोड़ रुपये व 412.24 करोड़ रुपये से जबलपुर, 4600 करोड़ रुपये से दिल्ली(टीआइ) और पंजाब के आदमपुर में 115 करोड़ रुपये से बने एयरपोर्ट का लोकार्पण शामिल है।