यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM मोदी का सपा के ‘गढ़’ में चौथी बार आगमन, परियोजनाओं के उपहार से पूर्वांचल ही नहीं देश के कई प्रांतों के वोटरों को साधेंगे
पीएम मोदी आज सपा के ‘गढ़’ आजमगढ़ में चौथी बार आ रहे हैं। पीएम दो बार लोकसभा के चुनावी जनसभा और एक बार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के अवसर पर आ ...और पढ़ें

अनिल मिश्र, आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 मार्च को सपा के ‘गढ़’ आजमगढ़ में चौथी बार आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री दो बार लोकसभा के चुनावी जनसभा और एक बार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के अवसर पर आए थे। इस बार तो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आजमगढ़ से पूर्वांचल ही नहीं देश के कई जिलों के मतदाताओं को विकास परियोजनाओं के लाेकार्पण और शिलान्यास को उपहार देकर विकास गति से साधेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 के चुनाव में आठ मई को आजमगढ़ संसदीय सीट के पार्टी प्रत्याशी रहे रमाकांत यादव के समर्थन में सराय मंदरात और लाेकसभा लालगंज से प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया थे।
प्रधानमंत्री 14 मई 2018 को दूसरी बार आए थे, लेकिन यह चुनावी सभा नहीं थी। बल्कि पूर्वांचल के विकास को गति देने के लिए आजमगढ़ एयरपोर्ट से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था।
प्रधानमंत्री तीसरी बार नौ मई 2019 को लोकसभा चुनाव के समय आए थे। उन्होंने आजमगढ़ एयरपोर्ट के ठीक सामने जहां इस बार 10 मार्च को जनसभा करेंगे, वहीं आजमगढ़ व लालगंज सीट की संयुक्त चुनावी रैली में पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और नीलम सोनकर के समर्थन में संबोधित किया था।
यह भी पढ़ें: Modi in Varanasi : पीएम मोदी का हर-हर महादेव के उद्घोष से स्वागत, 28 किमी के रूट पर उमड़ा रेला
यह भी पढ़ें: CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, विपक्ष के काम पर उठाए सवाल