Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:03 AM (IST)

    बदायूं में बिल्सी-संजरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो चचेरे भाई-बहन की मौत।

    2. पाल के नगला के पास बिल्सी-संजरपुर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा।

    3. कांवड़ियों की दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हुए।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। बिल्सी-संजरपुर मार्ग पर पाल के नगला के पास टाटा भट्ठे के सामने सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी 23 वर्षीय मीनू अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन परी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। रविवार देर रात पाल के नगला के समीप सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    कांवड़ियों की दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

    बदायूं : सिविल लाइंस क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग स्थित ब्लाक सलारपुर के सामने देर रात कांवड़ियों की दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच कांवड़िये घायल हो गए। मपुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

    बताया गया कि घायल कांवड़िये आंवला क्षेत्र से कछला गंगाघाट जल भरने जा रहे थे। घायलों में बीके श्रीवास्तव, ब्रह्मा राजपूत और गौरी शंकर निवासी गुलड़िया शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यमुनानगर में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत