Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक ही घर के दो चिराग बुझे: बदायूं में संदिग्ध बुखार का कहर, दो सगे भाइयों की मौत से हड़कंप

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM (IST)

    बदायूं के नसीरपुर टप्पा मलसई गांव में संदिग्ध बुखार से दो सगे भाइयों, मोरपाल और बृजेश की मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं, जिसके ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, बदायूं। दहगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में फैले संदिग्ध बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। होरीलाल के बेटे 20 वर्षीय मोरपाल और 18 वर्षीय बृजेश दोनों को चार दिन पहले तेज बुखार आया था।

    कमजोरी और उल्टी की शिकायत पर सहसवान प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर स्वजन मोहरपाल को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली ले गए वहां उसकी मृत्यु हो गई।

    रात में ही छोटे भाई बृजेश की तबीयत भी बिगड़ गई। उसे स्वजन कहीं ले जाते तब तक उसने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई और लोग भी बुखार की चपेट में हैं।

    सूचना मिलने पर दहगवां स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची है गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने और घर-घर सर्वे के निर्देश दिए हैं। गांव की स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है और लोगों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बदायूं के इन युवाओं ने मोबाइल को बनाया कमाई का जरिया, रील्स और ब्लॉगिंग से हर महीने कमा रहे लाखों!