बदायूं: ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
बदायूं के रदनौल अजीजपुर गांव में पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे दामाद ने विवाद के दौरान अपने ससुर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ससुर को अस्पताल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दामाद ने पत्नी को मायके से ले जाने पर ससुर को गोली मारी।
ससुर राजाराम गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी दामाद चंद्रभान फरार, पुलिस जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रदनौल अजीजपुर में पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे युवक ने विवाद के दौरान अपने ही ससुर को गोली मार दी। गोली आंख के नीचे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन स्वजन उन्हें अलीगढ़ ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
गांव रदनौल अजीजपुर निवासी 62 वर्षीय राजाराम की बेटी पूजा की शादी करीब 12 वर्ष पहले संभल जिले के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी चंद्रभान पुत्र बनवारी से हुई थी। पूजा की मां कलावती के अनुसार दो माह पहले चंद्रभान ने पूजा को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी।
सोमवार सुबह करीब सात बजे चंद्रभान पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। इसी दौरान ससुर से कहासुनी हुई और उसने तमंचे से गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम