बदायूं में जल संकट को लेकर 'शोले' स्टाइल प्रदर्शन: पानी के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़े तीन सभासद!
बदायूं के आंबेडकर छात्रावास में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। लीकेज के कारण रोकी गई सप्लाई दो दिन में बहाल नहीं हुई। इससे नाराज होकर वार्ड 1 ...और पढ़ें

पानी की टंकी पर चढ़े पार्षद
HighLights
लीकेज की समस्या पर रोकी थी सप्लाई, पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हुई
जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के आंबेडकर छात्रावास में बने ओरवहैड टैंक से पानी सप्लाई पिछले पांच दिनों से बाधित चल रही है। लीकेज की समस्या को देखते हुए सप्लाई रोकी गई थी। दो दिन में पानी सप्लाई चालू किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन पांच दिन बाद भी सप्लाई चालू नहीं हुई।
इससे नाजरा होकर शहर के वार्ड संख्या 18 के सभासद मोहित सक्सेना, वार्ड संख्या 15 के सभासद मुकेश साहू और र्वा संख्या 27 के सभासद नाजरीन के पति छोटा सोमवार को आंबेडकर छात्रावास पहुंचे। वहां काम की प्रगति से नाराज होकर वह तीनों ओवरहैड टैंक पर चढ़ गए।
पानी के लिए टंकी पर चढ़े पार्षद pic.twitter.com/j2er1SowYb
— anshul saxena (@rudrasaxena) January 12, 2026
उन तीनों ने आरोप लगाया कि जिस काम को दो दिन में अधिक लैबर लगाकर पूरा किया जा सकता था, वहां मात्र दो लेबरों से काम कराया जा रहा है। इसके चलते पानी की सप्लाई चालू नहीं हो पा रही है। उन्होंने अधिक लैबर लगाकर तेजी से काम पूरा कराने की मांग रखी। इसके साथ ही इस ओवरहैड टैंक की बिजली आपूर्ति को देहात क्षेत्र से हटाकर शहरी क्षेत्र से जोड़े जाने की मांग की है।
उन्होंने जब तक दोनों मांग पूरी नहीं होती वह तीनों ओवरहैड टैंक से नहीं उतरेंगे। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी माैक पर पहुंच गए हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पिछले तीन घंटे से वह तीनों ओवरहैड टैंक पर ही चढ़े हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।