Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तहसील में खुला लेखपाल कार्यालय का दरवाजा, सामने फन फैलाकर बैठा था काला कोबरा; मची अफरा-तफरी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM (IST)

    बिल्सी तहसील परिसर स्थित लेखपाल कार्यालय में सोमवार को एक काला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए सांप को सुरक्षित पकड़कर ...और पढ़ें

    तहसील कार्यालय में निकला सांप

    तहसील कार्यालय में निकला सांप

    संवाद सहयोगी, बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील परिसर स्थित लेखपाल कार्यालय में सोमवार को एक काला कोबरा निकल आने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही कर्मचारियों और कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर जब लेखपाल विजेंद्र सिंह अपने कार्यालय पहुंचे और दरवाजा खोला तो सामने एक काला कोबरा बैठा दिखाई दिया। उसे हटाने का प्रयास किया गया तो वह आक्रामक हो गया और फन फैलाकर खड़ा हो गया।

    कोबरा निकलने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए कोबरा को सुरक्षित रूप से एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया।

    लेखपाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय तक कार्यालय परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा! बदायूं में बारिश से धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    खबरें और भी