बदायूं में रामनगर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बदायूं में रामनगर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में मालगांव हाल्ट के पास आग लग गई, जिसे लोको पायलट ने सूझबूझ से रोककर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। ...और पढ़ें

HighLights
रामनगर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग।
मालगांव हाल्ट के पास धुआं देख रोका गया ट्रेन।
लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
जागरण संवाददाता, बदायूं। सोमवार सुबह लालकुआं से कासगंज जा रही रामनगर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट के पास धुआ उठते ही ट्रेन रोक दी गई और ट्रेन को खाली करा दिया गया।
यह घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है, जब ट्रेन लालकुआं जंक्शन से कासगंज की ओर बढ़ रही थी। मालगांव हाल्ट से ठीक पहले लोको पायलट ने इंजन से तेज धुआं निकलते देखा, जिसके बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोक दिया। देखते ही देखते धुआं विकराल आग में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।
स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरे इंजन की व्यवस्था की है, जिसके जरिए ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट, दो लोगों ने तोड़ दिया दम, तीन घायल