Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के इनामी बदमाश से खाकी की दोस्ती: जांच के बाद बदायूं SSP अंकिता शर्मा ने दारोगा को किया निलंबित

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:59 AM (IST)

    बदायूं में हत्यारोपित सोनू को हल्की धाराओं में जेल भेजने वाले दारोगा बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर अरिहंत सिद्धार्थ को लापरवाह ...और पढ़ें

    बदायूं की एसएसपी हैं अंकिता शर्मा।

    बदायूं की एसएसपी हैं अंकिता शर्मा।

    HighLights

    1. हत्यारोपित सोनू को हल्की धाराओं में जेल भेजने का आरोप।

    2. दारोगा बलवीर सिंह निलंबित, इंस्पेक्टर अरिहंत सिद्धार्थ हटाए गए।

    3. गाजियाबाद के हत्यारोपित को मुठभेड़ से बचाने की साजिश।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। गाजियाबाद से फरार हत्यारोपित सोनू को ''सुरक्षित जेल पहुंचाने'' वाले बिनावर थाने के दारोगा बलवीर सिंह को शुक्रवार रात निलंबित कर दिया गया। इंस्पेक्टर अरिहंत सिद्धार्थ ने पर्यवेक्षण में लापरवाही की, इसलिए उनकी कुर्सी छीनकर पुलिस लाइंस भेजा दिया गया। हत्यारोपित सोनू को मुठभेड़ जैसी सख्त कार्रवाई से बचाने के लिए 15 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया था।

    जिले के चार थानों के कुछ पुलिसकर्मियों तक यह प्रस्ताव पहुंचा मगर, बात नहीं बनी थी। बाद में बिनावर थाने के दारोगा बलवीर सिंह ने उसे बचाने का खेल किया। उसे तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार दर्शाकर जेल जाने का रास्ता बनाया, ताकि वह गाजियाबाद पुलिस के हाथ न लग सके। 

    गाजियाबाद से फरार इनामी आरोपित की बदायूं के बिनावर थाने में हुई साठगांठ

    12 जुलाई को गाजियाबाद में हार्न बजाने पर बाइक सवार विपिन कुमार की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपित सोनू वहां से भागकर बदायूं आया। बताया जाता है कि उसने बदायूं के एक थाने में तैनात दारोगा से मदद मांगी, जो उसका मामा है। उस दारोगा ने पहले अपने थाने, इसके बाद तीन थानों में बात की। बाद में बिनावर थाने में तैनात पूर्व परिचित दारोगा बलवीर से कहा तो उसने योजना बनाई।

    मुठभेड़ जैसी सख्त कार्रवाई से बचाया, तमंचा रखने के आरोप में भेजा जेल

    23 जुलाई को उसने सोनू को तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस बीच गाजियाबाद पुलिस सोनू की लोकेशन मालूम करते हुए बिनावर आई तो पता चला कि उसे फर्जी नाम, पते से जेल भेजा जा चुका। इस प्रकरण की जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को दी गई, तब जांच बैठी। शुक्रवार को गाजियाबाद के कमिश्नर ने भी बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं

    एसएसपी ने कराई जांच

    एसएसपी ने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह से जांच कराई। आंरभिक जांच में दारोगा बलवीर सिंह की मिलीभगत साबित हुई, इसी आधार पर निलंबित कर दिया गया। अब गाजियाबाद की पुलिस सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसे फर्जी नाम से जेल भेजने में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच के लिए एसएसपी ने एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया को जांच सौपी है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: बदायूं और बरेली में मार्ग परिवर्तन, यात्रा से पहले देखें नए रास्ते