Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड का बड़ा कदम: अब एडमिट कार्ड पर फोटो के साथ होंगे स्टूडेंट के सिग्नेचर, फर्जी परीक्षार्थियों पर कसेगा शिकंजा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:24 PM (IST)

    यूपी बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रवेश पत्र पर फोटो के साथ परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर अनिवार्य किए हैं। इससे फ ...और पढ़ें

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027

    HighLights

    1. 10वीं और 12वीं के ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही फोटो और हस्ताक्षर किए जा रहे अपलोड

    जागरण संवाददाता, बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी की फोटो के साथ-साथ उनके हस्ताक्षर भी अंकित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वर्तमान में चल रहे 10वीं और 12वीं के आनलाइन पंजीकरण के दौरान ही छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर अपलोड कराए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े और धांधली को रोका जा सके।

    डीआइओएस लाल जी यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्र जब अपनी उत्तर पुस्तिका और अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर करेंगे, तो उनका मिलान प्रवेश पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर से किया जाएगा। इससे केवल वास्तविक विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे।

    अकसर निजी स्कूलों के संचालकों और नकल माफियाओं द्वारा फोटो मिक्सिंग करके असली छात्र की जगह फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले सामने आते रहे हैं। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है। पंजीकरण की समय-सीमा भी तय कर दी गई है।

    जारी हुआ रजिस्ट्रेशन शेड्यूल

    बोर्ड ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए शैक्षणिक सत्र के आवेदन और फीस जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र पांच अगस्त तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक राजकीय कोषागार में जमा किया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    इसके बाद भी छूट गए विद्यार्थियों को 16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन और फीस जमा करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों को समय सीमा के पालन का निर्देश है।

     

    परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रवेश पत्र पर छात्रों के हस्ताक्षर अपलोड कराए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान इनका मिलान उपस्थिति पंजिका से होगा, ताकि फर्जीवाड़ा रुक सके। पंजीकरण प्रक्रिया पांच अगस्त तक पूरी की जाएगी।

    - लाल जी यादव, डीआईओएस


    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा! बदायूं में बारिश से धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल