Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नौकरी तलाशने वालों के लिए बड़ा बदलाव: सरकारी और प्राइवेट जॉब्स के लिए बने 2 अलग पोर्टल, जानें कहां करें अप्लाई

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी ढूंढना अब आसान होगा। सेवायोजन विभाग ने सरकारी और निजी नौकरियों के लिए दो अलग-अलग पोर्टल शुरू किए हैं, जि ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पुरानी सेवायोजन वेबसाइट पर अब केवल सरकारी और आउटसोर्सिंग भर्तियां ही होंगी

    जागरण संवाददाता, बदायूं। अब बेरोजगार युवाओं को नौकरी तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि सेवायोजन विभाग एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अभी तक सरकारी, आउटसोर्सिंग और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां एक ही पोर्टल पर होने से युवाओं को काफी परेशानी होती थी। इस उलझन को खत्म करने के लिए अब अलग-अलग प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं।

    इस नई व्यवस्था के तहत युवा अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सीधे संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सेवायोजन पोर्टल पर सरकारी नौकरियों और आउटसोर्सिंग नौकरियों के लिए आवेदन होगा जबकि रोजगार संगम पर प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

    सेवायोजन विभाग की इस नई व्यवस्था से राज्य के युवाओं का समय बचेगा और आवेदन प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा सुगम होगी। नई व्यवस्था लागू होते ही युवा अपनी आवश्यकता और योग्यता के अनुसार सीधे संबंधित पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

    अब सेवायोजन विभाग की पुरानी आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर केवल सरकारी विभागों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से होने वाली भर्तियों का ही संचालन होगा। जबकि निजी कंपनियों, उद्योगों, कार्पोरेट संस्थनों व निजी संस्थानों में रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए rojgaarsangam.up.gov.in नाम से नया पोर्टल तैयार किया गया है।

    खबरें और भी

    जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इस नए रोजगार संगम पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

    एक ही जगह सभी प्रकार की नौकरियां होने से अक्सर अभ्यर्थियों को अपनी पसंदीदा श्रेणी की रिक्तियों को तलाशने में काफी समय गंवाना पड़ता था। नई पारदर्शी व्यवस्था के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के विज्ञापन स्पष्ट रूप से पृथक दिखाई देंगे। इससे न केवल नौकरी की खोज आसान होगी, बल्कि रोजगार सेवाएं भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेंगी।

    सरकारी व आउटसोर्सिंग नौकरियां सेवायोजन पोर्टल पर मिलेंगी

    नए नियमों के अनुसार सेवायोजन पोर्टल पर अब केवल सरकारी विभागों और उनके अधीन आउटसोर्सिंग एजेंसियों की भर्तियों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को सरकारी सेक्टर में अवसर तलाशने के लिए किसी अन्य माध्यम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस व्यवस्था से सरकारी पारदर्शता बढ़ेगी और आवेदकों का समय भी बचेगा।

    प्राइवेट नौकरियों के लिए रोजगार संगम तैयार

    निजी क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों और कारर्पोरेट संस्थानों में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार संगम पोर्टल विशेष रूप से तैयार किया गया है। निजी नौकरियों के अभ्यर्थी अब बिना किसी उलझन के सीधे इस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

     

    सेवायोजन पुराना पोर्टल है और रोजगार संगम नया। रोजगार संगम पर निजी कंपनियों में नौकरी के इच्छुक आवेदन कर सकते हैं, जबकि सेवायोजन पर सरकारी व आउटसोर्सिंग नौकरियों के लिए पंजीकरण होगा। इससे रोजगार सेवाएं अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होंगी।

    - शशिकांत यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी


    यह भी पढ़ें- 'खाकी' का ऐसा रूप! रामपुर से बदायूं ट्रांसफर हुआ, लेकिन मिट्टी के बर्तन बेचने वाली गुनगुन से किया वादा नहीं भूले इंस्पेक्टर हरेंद्र