UP Land Circle Rate Online: अब रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर बंद! एक क्लिक में पता चलेंगे पूरे यूपी की जमीनों के सरकारी दाम
उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के सर्किल रेट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी में है, जिससे अब जमीन खरीदने-बेचने से पहले रजिस्ट्री ऑफिस के चक् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
HighLights
इस पहल से बढ़ेगी सुविधा, काम में आएगी तेजी और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक
जागरण संवाददाता, बदायूं। अब जमीन खरीदने-बेचने से पहले आपको रजिस्ट्री आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के सर्किल रेट को आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी में है। एक क्लिक में ही किसी भी गांव, शहर या कस्बे की जमीन का सरकारी रेट पता चल जाएगा।
जिले में नए सर्किल रेट करीब तीन माह पहले ही लागू किए गए थे लेकिन अभी बरेली-मथुरा हाईवे किनारे स्थित खेतों का सर्किल रेट इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे के किनारे की जमीनों का रेट भी जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग पूरे प्रदेश के सर्किल रेट को एकीकृत पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। इसके बाद गांव, देहात, कस्बा और शहर के हिसाब से जमीन का सरकारी मूल्य सीधे पोर्टल पर देखा जा सकेगा। इससे आम लोगों को रजिस्ट्री से पहले ही यह जानकारी मिल जाएगी कि किस क्षेत्र में जमीन का रेट क्या है। साथ ही बैनामा के समय पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
अधिकारियों के अनुसार, नए सिस्टम में जैसे ही आप पोर्टल पर जिले, तहसील और गांव का नाम डालेंगे, वैसे ही उस क्षेत्र की कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीन का सर्किल रेट सामने आ जाएगा। इस पहल से न केवल जनता को सुविधा होगी, बल्कि राजस्व विभाग के काम में भी तेजी आएगी और गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।
खबरें और भी
निर्माण के बाद लागू होगा बरेली-मथुरा हाईवे का सर्किल रेट
जिले में नए सर्किल रेट करीब तीन माह पहले ही लागू किए जा चुके हैं लेकिन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे स्थित खेतों का सर्किल रेट अभी सूची में शामिल नहीं है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाईवे निर्माण का काम पूरा होने के बाद ही इन जमीनों का नया सर्किल रेट तय कर लागू किया जाएगा। इसके बाद ही इन्हें पोर्टल पर भी अपडेट किया जाएगा।
पोर्टल पर होगा पूरा प्रदेश का डाटा
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग प्रदेशभर के सर्किल रेट को एकीकृत पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। इसमें गांव, देहात, कस्बा और शहर के हिसाब से कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीन का रेट दर्ज होगा। जैसे ही आप पोर्टल पर जिला, तहसील और गांव का नाम डालेंगे, वैसे ही उस क्षेत्र की जमीन का सरकारी मूल्य सामने आ जाएगा।
बढ़ेगी पारदर्शिता
इस पहल से आम लोगों को रजिस्ट्री से पहले ही रेट की जानकारी मिल जाएगी। इससे बैनामा के समय होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगेगी और राजस्व विभाग के काम में भी तेजी आएगी। इसके अलावा पारदर्शिता में बढ़ोत्तरी होगी।
नए सर्किल रेट लागू होने वाले हैं। अभी पोर्टल पर सर्किल रेट अपलोड करने का काम चल रहा है। यह कार्य प्रदेश भर में हो रहा है। जल्द ही एक क्लिक पर कहीं का भी सर्किल रेट पता कर सकेंगे। इससे सभी लोगों को फायदा होगा।
- सैय्यद नदीम रजा, सब रजिस्ट्रार, बदायूं
यह भी पढ़ें- UP Roadways: शुक्रवार रात से बदल जाएगा बरेली का रोडवेज बस रूट, जानें दिल्ली-लखनऊ और बदायूं जाने का नया रास्ता