Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वजीरगंज में शर्मनाक वारदात: दुकान पर सामान लेने गई 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:53 PM (IST)

    वजीरगंज में दिल दहला देने वाली वारदात। दुकान पर सामान खरीदने गई 13 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म। चीख सुनकर जुटे लोग, पुलिस ने आरोपी परवेज को किया गि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    संवाद सूत्र, वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे में शनिवार शाम चार बजे अनुसूचित जाति की एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका सामान खरीदने के कन्फेक्शनरी की दुकान पर गई थी, वहां दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पर पीड़िता के स्वजन भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

    दोपहर के समय उनकी 13 वर्षीय बेटी आरोपित परवेज पुत्र छुन्नू अहमद की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। उस दौरान आरोपित दुकान पर अकेला बैठा था और उसने इसी बात का फायदा उठाया। उसने बालिका को दुकान के अंदर बुला लिया और बहला फुसलाकर उसके कुछ कपड़े उतरवा दिए।

    जब उसने कपड़े नहीं उतारे तो आरोपित ने उन्हें फाड़ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका दुकान में रोने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां तमाम लोग इकट्ठे हो गए। स्वजन उसे तत्काल थाने ले गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

    उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बालिका के पक्ष के तमाम लोग देर रात तक थाने में जमे रहे। इससे ये मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

    खबरें और भी

     

    यह मामला संवेदनशील है। प्राथमिक जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई है। इसमें तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    - अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर वजीरगंज


    यह भी पढ़ें- एक ही घर के दो चिराग बुझे: बदायूं में संदिग्ध बुखार का कहर, दो सगे भाइयों की मौत से हड़कंप