शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर युवक को उतारा था मौत के घाट, मुठभेड़ में दोनों आरोपित गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Baghpat News : बागपत में शराब पार्टी के दौरान गाली-गलौज के बाद एक भट्ठा श्रमिक की गला घोंटकर हत्या कर ...और पढ़ें

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपित को ले जाते पुलिसकर्मी।
HighLights
बागपत में शर्ट से गला घोंटकर की गई थी कृष्ण की हत्या।
आरोपित समीर और नूर माेहम्मद मुठभेड़ में गिरफ्तार।
महिला समेत तीनों नामजद आरोपितों को क्लीनचिट।
जागरण संवाददाता, बागपत। शराब पार्टी में गाली-गलौज करने पर भट्ठा श्रमिक की दो युवकों ने मारपीट व शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपित दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हुआ। वहीं महिला समेत तीनों नामजद आरोपितों को क्लीनचिट मिल गई।
सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर सूखे रजवाहे में 26 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके गले में शर्ट का भाग बंधा हुआ मिला था। शरीर पर काेयले की कालिख, सिर पर चोट लगी मिली थी। उसके हाथ पर कृष्णपाल पर शकुंतला लिखा था। निर्धारित 72 घंटे में शव की पहचान न होने पर लावारिस में पुलिस ने अंत्येष्टि की थी।
एक मई की देर शाम बागपत के नौरोजपुर गुर्जर रोड निवासी एक परिवार के सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कोतवाली पर हंगामा किया था। उन्होंने रजवाहे में मिले शव की पहचान ईंट भट्ठा श्रमिक कृष्ण के रूप में की थी। उन्होंने पुलिस पर शव की पहचान कराने मे लापरवाही बरतने और शव की लावारिस में अंत्येष्टि करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- डबल मर्डर: राखी संग जाम छलकाने और सिगरेट के छल्ले उड़ाने वालों की बढ़ी दिल की धड़कन
इसके बाद कृष्ण के भाई चंद्रपाल ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर पूरन, उसकी शादीशुदा बेटी छोटी और बेटे धर्मेंद्र पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित छोटी को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की थी।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
बागपत सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए आरोपित समीर उर्फ छोटू उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र अलीजान निवासी नौरोजपुर रोड और नूर माेहम्मद उर्फ छाेटू पुत्र दिलशाद निवासी आयशा कालोनी बागपत को शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। समीर पैर मे गोली लगने से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार
आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ भट्ठे पर कृष्ण काम करता था। कृष्ण ने उनके साथ शराब पीते समय गाली-गलौज की। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। उन दोनों ने कृष्ण की हत्या की योजना बनाई। उसी के अनुसार भट्ठे से रजवाहे पर बाइक से कृष्ण को बहाने से लेकर गए।
कृष्ण को और शराब पिलाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए शर्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा व बाइक बरामद हुई है। नामजद आरोपितों की घटना में संलिप्तता नहीं मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।