बागपत में युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या
Baghpat News : बागपत के नांगल गांव में एक युवक को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस घटना में पुलिस ने एक आरोपित को ...और पढ़ें

दीपक का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
गांव के ही तीन युवकों पर वारदात को अंजाम देने का लगा आरोप।
पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर शुरू की मामले की जांच।
संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत)। एक युवक को गांव में ही तीन युवकों ने लोहे की राॅड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित युवक उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नांगल गांव में शीशपाल उर्फ लाला का 27 वर्षीय बेटा दीपक शाम लगभग साढ़े सात बजे खेत से घर लौट रहा था। उसे गांव के तीन युवकों ने पकड़ लिया और पुरानी किसी बात को लेकर लोहे की राॅड से पीटकर अधमरा कर दिया। स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि एक युवक की गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। दीपक शादीशुदा था और उसकी दो साल की एक बेटी है। एक सप्ताह से उसकी पत्नी मायके गई हुई है।
इस घटना के बाद दीपक के स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी दीपक की पत्नी को फोन पर दे दी गई है। दीपक वर्तमान में गांव में ही रह रहा था। वही, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने वहां से हटाया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर युवक को उतारा था मौत के घाट, मुठभेड़ में दोनों आरोपित गिरफ्तार, एक को लगी गोली
सीओ अंशु जैन ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें दीपक नाम का युवक घायल हो गया था। उसे स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक आरोपित अमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दीपक के स्वजन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।