बागपत में देवर-भाभी के विवाद में हुई भतीजी के ससुरालियों की एंट्री, आरोपितों ने चाचा पर किया हमला
बागपत में देवर-भाभी के विवाद के बाद भतीजी ने अपने ससुराल वालों को बुलाकर चाचा की पिटाई करवा दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

HighLights
देवर-भाभी के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ झगड़ा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी में देवर की भाभी के साथ हुई मामूली कहासुनी पर नाराज भतीजी ने ससुरालियों को बुलाकर मारपीट करा दी।
टीकरी निवासी पंकज ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 24 मई की शाम उनका भाभी से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उनकी भतीजी ने अपनी ससुराल शामली से गोविंद, हिमांशु, अंकित व तीन चार अज्ञात लोगों को बुला लिया। उन्होंने पंकज के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।
पंकज द्वारा शोर मचाने एवं विरोध करने पर आरोपित वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बेटे के जन्म के 14 दिन बाद युवक ने पत्नी और अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, शक ने लिया हैवानियत का रूप
घर में घुसकर मारपीट, दो महिलाएं घायल
बड़ौत : कोताना गांव की रहने वाली ललिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रंजिश के कारण पड़ोस में रहने वाले चार लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसने बचाने आई पड़ोस की एक और महिला के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- घर से बुलाकर शराब पिलाई, फिर कहासुनी होने पर सिर में ईंट मारकर दोस्त को मौत के घाट उतारा; अगले माह होनी थी शादी
दवा लेने गया बालक लापता
दाहा : दवाई लेने गया किशोर लापता हो गया। बेगमाबाद गढ़ी निवासी राकेश पुत्र सीताराम ने दोघट थाने पर गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा विक्की 24 मई सुबह दस बजे घर से बरनावा के लिए गया था, उसे वहां से मेडिकल स्टोर से दवाई लानी थी।
वह शाम तक भी वापस न लौटा तो स्वजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि सीताराम की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है।