बेटे के जन्म के 14 दिन बाद युवक ने पत्नी और अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, शक ने लिया हैवानियत का रूप
Bulandshahr News : बुलंदशहर के कलंदरगढ़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे के जन्म के 14 दिन बाद अवैध संबंध के ...और पढ़ें

सना और रियाजुद्दीन के फाइल फोटो। मध्य में आरोपित मुबीनl
HighLights
अवैध संबंध के शक में गोली मारकर की वारदात।
कई बार हुआ था विवाद, सुलझाने का प्रयास रहा विफल।
बुलंदशहर। शक का कोई इलाज नहीं होता, लेकिन यह शक जब हैवानियत का रूप ले लेता है, तो एक ही झटके में दो सगे रिश्तों को लील सकता है। कलंदरगढ़ी गांव में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने शक के आधार पर अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
14 दिन पहले जन्मे बेटे की खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया और परिवार में मातम छा गया। कलंदरगढ़ी गांव निवासी मकबूल के दो बेटे हैं, रियाजुद्दीन और मुस्ताक। मकबूल अपनी पत्नी जैबुन के साथ छोटे बेटे मुस्ताक के परिवार के साथ रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा रियाजुद्दीन अपनी पत्नी, बड़े बेटे मोबिन, छोटे बेटे रिहान और पुत्री अर्शी के साथ रहता था।
मोबिन की फरवरी 2025 में ककोड़ के वैर निवासी सना से शादी हुई थी। छोटे बेटे रिहान और पुत्री अर्शी अभी अविवाहित हैं। मोबिन अपनी पत्नी के साथ मकान के एक हिस्से में रहता था, जबकि अन्य परिवार के सदस्य दूसरे हिस्से में। 14 दिन पहले मोबिन की पत्नी सना ने एक पुत्र को जन्म दिया था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन यह खुशी रविवार को एक भयानक घटना में बदल गई।
यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों के शक में की पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपित क्लीनिक संचालक पुलिस हिरासत में
रविवार दोपहर को मोबिन ने अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध के शक में दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर रोते-बिलखते पहुंचे रियाजुद्दीन के पिता मकबूल और माता जैबुन को लोग ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे।
खबरें और भी
सुरक्षा के लिए लिया हथियार, बन गया खुद का काल
रियाजुद्दीन ने अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल का लाइसेंस लिया था, लेकिन रविवार को वही हथियार उसके लिए काल बन गया।
यह भी पढ़ें- घर से बुलाकर शराब पिलाई, फिर कहासुनी होने पर सिर में ईंट मारकर दोस्त को मौत के घाट उतारा; अगले माह होनी थी शादी
मोबिन ने घर में लगाए थे सीसीटीवी
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मोबिन को अपने पिता और पत्नी के बीच संबंध होने का शक था। उसने मोबाइल पर कुछ संदिग्ध मैसेज भी देखे थे। इसके बाद उसने दोनों को मना भी किया था। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कई बार समझाने का प्रयास किया था। मोबिन ने अपने घर में सीसीटीवी भी लगाए थे, ताकि वह नजर रख सके। तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने का प्रयास विफल रहा।
रियाजुद्दीन ने सउदी अरब में भी की थी नौकरी
स्थानीय लोगों के अनुसार, रियाजुद्दीन ने करीब 15 से 20 वर्ष पहले सउदी में नौकरी की थी। वहां से लौटने के बाद उसने वेल्डिंग का कार्य शुरू किया और प्रापटी डीलर के रूप में भी काम किया। सतर्कता के चलते पुलिस रही तैनात घटना के बाद पुलिस ने अरनिया, ककोड़, जहांगीरपुर, थाना खुर्जा देहात समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मी घटना स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर तैनात रहे।
सतर्कता के चलते पुलिस रही तैनात
घटना के बाद अरनिया, ककोड़, जहांगीरपुर, थाना खुर्जा देहात समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। जिससे विशेष सतर्कता बरती जा सके। पुलिसकर्मी घटना स्थल से लेकर अन्य जगह तैनात दिखाई दिए।
इन्होंने कहा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोबिन को शक था कि उसके पिता के उसकी पत्नी सना से संबंध हैं। इसी वजह से घर में झगड़ा होता था। आरोपित मोबिन को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी