बागपत में दिल दहला देने वाली घटना: दोस्तों ने शराब पार्टी में युवक को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतारा
Baghpat News : बागपत के मीतली-डौला गांव के जंगल में एक शराब पार्टी के दौरान युवक की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने गांव के लोगों पर हत्या का ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस और इंसेट में सोनू का फाइल फोटो
HighLights
मीतली-डौला जंगल में युवक की हत्या।
पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी।
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली-डौला गांव के जंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नलकूप पर शराब पार्टी में युवक की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या दोस्तों ने की है।
थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी वीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बेटे सोनू को गांव के युवक घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह परिवार के लोग डौला पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पता चला कि मीतली-डौला के जंगल में एक नलकूप पर युवक का शव मिला है।
उन्होंने मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान बेटे सोनू के रूप में की। बताया जा रहा है कि घटना के समय नलकूप पर शराब पार्टी चल रही थी। उसी दौरान आरोपित युवकों ने विवाद होने पर सोनू की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंघावली अहीर और कोतवाली बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
घटनास्थल से सोनू की बाइक बरामद हुई है, जबकि उसका मोबाइल फोन गायब है। स्वजन का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक बेटे सोनू को घर से बुलाकर ले गए थे और उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्राधिकारी बागपत विजय चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार
सोनू लगाता था चाट की ठेली
सोनू डौला गांव के स्टैंड पर चाट की ठेली लगाता था। उसके दो बेटे और और बेटी है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में युवक ने पत्नी की सोते समय गला काटकर कर दी हत्या, छह साल की बेटी ने खोला राज