Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मुरथल से लौट रहे दोस्तों की कार पिकअप से टकराई, दो की मौत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:57 AM (IST)

    बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के मुरथल से लौट रही एक सेंट् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बागपत हाईवे पर सेंट्रो कार-पिकअप की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत।

    3. चार अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्योढ़ी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब हरियाणा के मुरथल से लौट रही एक सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़ी केलों से लदी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी।

    कार में सवार सभी युवक दोस्त थे जो हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर लौट रहे थे। वे अपने कुछ साथियों को बुढ़पुर गांव छोड़ने जा रहे थे। सुबह ट्योढ़ी गांव के पास पहुंचते ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खड़ी केलों से भरी पिकअप में पीछे से जा टकराया।

    हादसे में गाजियाबाद के लोनी निवासी रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार साहिल, सागर, नईम और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

    यह भी पढ़ें- जहरीले सांप से खिलवाड़ युवक को पड़ा भारी, डसने के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से थम गईं सांसें

    जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

     

     

    खबरें और भी