'मुझे कार में डालकर ले गए बदमाश', बागपत से शामली पहुंच कक्षा 8 के छात्र ने किया अपहरण का ड्रामा और...
Baghpat News : बागपत में एक 14 वर्षीय छात्र ने अपने अपहरण का नाटक रचा। वह अपने मामा के घर शामली चला गया और काली कार में अपहरण की झूठी कहानी सुनाई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
छात्र ने अपहरण का नाटक किया।
पुलिस जांच में सामने आया सच।
जागरण संवाददाता, बागपत। कक्षा आठ का छात्र अपने मामा के घर शामली चला गया और अपने अपहरण का ड्रामा कर दिया। वहीं अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
सहकारी चीनी मिल बागपत के संविदा कर्मी चीनी मिल के निकट ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनका 14 वर्षीय बेटा कक्षा आठ का छात्र है। वह 17 अप्रैल की दोपहर घरेलू सामान लेने के लिए दुकान पर गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने पर उसे तलाश किया, लेकिन कही पता नहीं चला।
शाम करीब पांच बजे उसके शामली निवासी मामा ने जानकारी दी कि वह हमारे यहां पर आ गया है। उन्हें उसने बताया कि दुकान पर जाते समय रास्ते में एक काली रंग की कार आई, जिनमें सवार दो अज्ञात व्यक्ति उतरे और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। होश आया तो उसने खुद को शामली में पाया।
इसके बाद वह अपने मामा के घर पहुंच गया। परिवार ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। पीड़ित स्वजन ने एसपी से घटना के राजफाश की मांग की। शनिवार शाम किशोर के पिता ने बेटे के हवाले से बताया कि उसकी ट्यूशन फीस के एक हजार रुपये खो गए थे। इसी वजह से अपने मामा के घर चला गया था और अपहरण की झूठी कहानी सुना दी थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान? बेटे की शादी से नाखुश पिता बोले- 'उसे घर में नहीं घुसने देंगे'
खेलते हुए बच्ची घर की छत से गिरी, घायल
बागपत : घर की छत पर शनिवार सुबह खेलते हुए चार वर्षीय गुडिया पुत्री अशोक निवासी ग्राम नौरोजपुर गुर्जर अचानक आंगन में गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को प्राथमिक उपचार कर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी है।