Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपा सांसद इकरा हसन का आरोप: भाजपा ने 90 लाख वोट काटकर जीता बंगाल चुनाव, लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:56 AM (GMT+05:30)

    सपा सांसद इकरा हसन ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल चुनाव में 90 लाख वोट काटकर जीतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 27 लाख लोगों के वोट नहीं बनने दिए गए, ज ...और पढ़ें

    बागपत में प्रेसवार्ता करतीं सांसद इकरा हसन, सपा नेता बिल्लू प्रधान व हाजी तराबुद्दीन। जागरण

    बागपत में प्रेसवार्ता करतीं सांसद इकरा हसन, सपा नेता बिल्लू प्रधान व हाजी तराबुद्दीन। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागपत। कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने कहा कि जिस तरह भाजपा चुनाव जीत रही है, उससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 90 लाख वोट काटकर भाजपा ने चुनाव जीता है। 27 लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन उनकी वोट बनने से पहले ही चुनाव करा दिए गए।

    सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया

    रविवार को बागपत में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास पर सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि यदि 27 लाख लोगों को नाम मतदाता सूची में आता तो शायद परिणाम कुछ और होता। इससे बेहतर तो यह है कि भाजपा चुनाव कराए बिना ही अपनी जीत घोषित कर दें, क्यूं लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं।

    ये झूठे लोग है

    महिला बिल का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये झूठे लोग और इन्हें झूठा ढोंग करने के अलावा कुछ नहीं आता। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, भारत केसरी राजू पहलवान, हाजी तराबुद्दीन, संजीव त्यागी, काला प्रधान, तरूण यादव, शफीक सलमानी, इरफान खान मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Weather Today: आगरा में 13 मई से बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार

    यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से आखिर कहां गायब हो गई प्रज्ञा सिंह? हरिद्वार से मुजफ्फरनगर गई पुलिस टीम




    खबरें और भी