Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दिल्ली निवासी चार दोस्त घायल; एयरबैग खुलने से बची जान

    By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 13 May 2026 12:52 PM (IST)

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर मवीकलां ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में दिल्ली के चार दोस्तों म ...और पढ़ें

    हाईवे पर किनारे खड़ी  क्षतिग्रस्त कार।

    हाईवे पर किनारे खड़ी  क्षतिग्रस्त कार। 

    HighLights

    1. चार घायल दोस्तों में तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर।

    2. एनएचएआई टीम ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाया।

    संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (दिल्ली-देहरादून इकानमी काॅरिडोर) के मवीकलां ओवरब्रिज पर स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलटी और दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में दिल्ली के चार दोस्तों में तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया। एनएचआई टीम ने क्षतिग्रस्त कार को इकानमी कारिडोर से हटाया।

    कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त 

    दिल्ली-देहरादून इकानमी काॅरिडोर (Delhi-Dehradun Economy Corridor) पर आए दिन रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं। मंगलवार रात दिल्ली से शामली की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार काॅरिडोर के मवीकलां ओवरब्रिज के मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टकराकर कार हाइवे पर पलटी और दूर तक घिसटती चली गई।

    दुर्घटना में कार के एयरबैग खुले और घिसटने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 20 में सुल्तानपुरी निवासी केशव, अनीश और हर्ष संग एक अन्य घायल हुआ। एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया।

    यह माना जा रहा है कि कार सवारों की जान एयरबैग खुलने से बच गई। घायल हुए केशव, अनीश और हर्ष को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं टीम ने क्षतिग्रस्त कार को दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर किनारे खड़े कराई। कार को देखकर हरेक राहगीर सवारों के साथ अनहोने की बात कह रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में तीन वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत

    युवक को टक्कर मारकर बाइक सवार फरार 

    रमाला: गांव कंडेरा निवासी चचेरे भाई रवि ने बताया कि अनुज पैदल ही खेत से घर आ रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल अनुज को गांव के ही निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी। सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अनुज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- बागपत में जलभराव के कारण कीचड़ में फिसलकर गिर रहे बाइक सवार, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

    थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।