Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में चोरी के बिजली के तारों को गलाकर बर्तन बनवाता था गाजियाबाद का कबाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:30 AM (IST)

    गाजियाबाद का एक कबाड़ी चोरी के बिजली के तारों को गलाकर बर्तन बनवाता था, जिसे पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में कबाड़ी इस्लाम

    पुलिस गिरफ्त में कबाड़ी इस्लाम

    HighLights

    1. गाजियाबाद का कबाड़ी चोरी के तार गलाकर बर्तन बनाता था।

    2. पुलिस ने तमंचे के साथ कबाड़ी इस्लाम को गिरफ्तार किया।

    3. बागपत में 20 हजार मीटर तार चोरी की घटनाएं हुई थीं।

    संवाद सहयोगी, बागपत। विद्युत लाइन के कटे तारों को गलाकर गाजियाबाद का कबाड़ी बर्तन बनवाता था। कबाड़ी ने पुलिस को बर्तन बनाने वालों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपित को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया।

    पिछले माह कोतवाली क्षेत्र में गिरोह ने आठ बार तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आठ घटना में चोर दो बार पुलिस की घेराबंदी पर कटा तार छोड़कर फरार भी हुए थे। इसके बाद भी चोर करीब 20 हजार मीटर तार चोरी कर ले गए थे।

    पुलिस ने बुधवार रात को गिरोह से चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी इस्लाम पुत्र नसरुदीन निवासी मोदी मस्जिद कैला भट्ठा गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस आरोपित कटा हुआ तार गिरोह से खरीदने के बाद भट्ठी पर गलाता था। उसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर बर्तन बनवाता था।

    पुलिस ने आरोपित को रटौल पुलिया के पास गश्त के दौरान तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। बता दें कि पुलिस पहले ही गिरोह के अमरोहा, गाजियाबाद व मेरठ के 10 चोर व एक कबाड़ी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने आरोपित के जेल जाने की पुष्टि की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बागपत में शराब पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह