बागपत में शराब पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह
बागपत में शराब पार्टी के दौरान एक युवक विनय उर्फ गादड़ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को वारदात का कार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
शराब पार्टी के दौरान युवक विनय उर्फ गादड़ की हत्या
आरोपित रितिक ने सिर में गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया
पुलिस ने पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण बताया
जागरण संवाददाता, बागपत। शराब पार्टी के दौरान युवक की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रंजिशन वारदात को अंजाम देने की बात समाने आ रही है। मृतक की पहचान विनय उर्फ गादड़ के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि विनय मंगलवार शाम कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे रितिक ने तमंचे से विनय के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल विनय को बड़ौत सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विनय और रितिक के बीच हुई थी मारपीट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले विनय और आरोपित रितिक के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विनय एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। डेढ़ साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था।