बागपत में पुलिस पर पथराव: पिस्टल तस्कर को छुड़ाया, 46 पर केस और एक गिरफ्तार
बागपत के अहैड़ा गांव में पिस्टल तस्कर सौरभ को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस ने 46 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 11 नामजद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागपत। पिस्टल की तस्करी के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार करने अहैड़ा पहुंची पुलिस टीम पर महिला-पुरुषों ने मारपीट करते हुए पथराव किया। पुलिस से आरोपित को छुड़ा लिया। इससे हंगामा हुआ। वहीं पुलिस ने नामजद नामजद समेत 46 महिला- पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोपित युवक के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया।
हमला करने में कई महिलाएं भी शामिल
बागपत पुराना कस्बा चौकी प्रभारी एसआई शिवकुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस व सर्विलांस सेल की टीम ग्राम अहैड़ा में पिस्टल तस्करी के आरोपित सौरव को पकड़ने के लिए गई। घर के बाहर खड़े मिले आरोपित को पकड़ने के बाद उसके स्वजन, रिश्तेदार व अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर करते हुए मारपीट की। पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। आरोपित युवक को पुलिस से छुड़ा लिया।
पुलिसकर्मियों ने दौड़कर बचाई जान
इस दौरान निर्माणाधीन घर से ईंट पत्थर उठाकर पुलिस टीम पर बरसाए गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दहशत के चलते अपने घरों के बंद किए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 11 नामजद आरोपितों में सौरभ, उसका पिता गिरिराज, भाई शिवम, राम, कर्मवीर, चार महिलाएं के अलावा 8-10 अज्ञात महिला व 20-25 अज्ञात पुरुष शामिल है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस हिरासत से आरोपितों को छुड़ाने, जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने व अन्य संगीन धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपित सौरभ के रिश्तेदार भोलेराम निवासी मुहल्ला लिसाड़ी गेट अंबेडकर पार्क रोड मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें- Weather Today: यूपी में चढ़ने लगा पारा, लखनऊ-बनारस में होली तक चलेंगी 'आंधी' जैसी तेज हवाएं!