Weather Today: यूपी में चढ़ने लगा पारा, लखनऊ-बनारस में होली तक चलेंगी 'आंधी' जैसी तेज हवाएं!
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। रातें सर्द हैं, पर दिन में तेज धूप है। मार्च की शुरुआत से होली तक 20-30 किमी/घंट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में अभी से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। रात सर्द हैं, लेकिन दिन में तेज धूप खिल रही है। मार्च की शुरुआत से होली के दिन तक दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी की सतह पर तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना हैं। हालांकि, इनसे दिन के अधिकतम तापमान पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अभी सक्रिय नहीं है कोई मौसम तंत्र
आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया इसके चलते तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इस पछुआ हवा की तेज गति का प्रभाव ज्यादातर पश्चिमी हिस्से में ही रह सकता है।
आज आसमान साफ रहने का अनुमान
बात आज के मौसम की करें तो 1 मार्च को लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, हाथरस, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत, बनारस और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सोमवार और मंगलवार को हवा तेज रह सकती है। बुधवार से इसकी गति कम होना शुरू हो जाएगी और चौथे दिन मंद हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान पर इस हवा की गति का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। यूपी के अधिकांश जिलों में रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।