बहराइच में ई-केवाईसी न कराने पर 1.50 लाख लाभार्थियों को राशन मिलना बंद, लाभ पाने के लिए करें यह काम
बहराइच में ई-केवाईसी न कराने वाले डेढ़ लाख से अधिक लाभार्थियों का राशन रोक दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन पाने के लिए लाभार्थियों को अपन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बहराइच में 1.5 लाख लाभार्थियों का राशन रोका गया।
ई-केवाईसी न कराने के कारण विभाग ने की सख्ती।
राशन पाने के लिए तुरंत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, बहराइच। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए चलाए जा रहे ई-केवाईसी अभियान का जिले में व्यापक असर दिखाई देने लगा है।
कई बार समय सीमा बढ़ाने और लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद करीब छह फीसदी लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए डेढ़ लाख से अधिक लाभार्थियों का राशन रोक दिया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न तभी मिलेगा, जब वह अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
विभाग का मानना है कि जिन लोगों ने अब तक केवाईसी नहीं कराई है, उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हो सकती है जो जिले से बाहर रह रहे हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं या फिर योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं।
जिले में कुल 727355 राशन कार्डों पर पंजीकृत 26,85,531 यूनिट के सापेक्ष अब तक 25,34,986 यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस प्रकार जिले में ई-केवाईसी का प्रतिशत 94.39 फीसदी पहुंच गया है।
आंकड़ों को देखे तो 1,50,545 यूनिट की ई-केवाईसी नहीं होने से अब वह राशन पाने की व्यवस्था से बाहर हो चुके हैं। ई-केवाईसी की प्रगति के मामले में बहराइच प्रदेश में 19 वें स्थान पर है। वहीं नए आवेदनों की जांच कर पात्र मिलने पर लाभार्थी सूची में शामिल भी किया जा रहा है।
जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वह नजदीकी उचित दर की दुकान या संबंधित केंद्र पर जाकर करा लें। ताकि उनका राशन वितरण दोबारा शुरू किया जा सके। -नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र मांगा तो जान से मारने की दी धमकी