Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र मांगा तो जान से मारने की दी धमकी

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:36 PM (IST)

    प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी की गई। नियुक्ति पत्र मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद धूमन ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम परठगी करने वाले पर केस दर्ज हुआ है।

    प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम परठगी करने वाले पर केस दर्ज हुआ है।

    HighLights

    1. आरोपित के खिलाफ धूमनगंज थाने में केस दर्ज

    2. बलिया का मूल निवासी भुक्तभोगी झूंसी में रहता है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बलिया से आकर झूंसी में रह रहे अवधेश कुमार से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    कई लोगों का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर फंसाया

    बलिया जनपद में बांसडीह क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी अवधेश कुमार यादव झूंसी में रहता है। अवधेश कुमार का कहना है कि अप्रैल 2025 में मीरापट्टी ट्रांसपोर्ट नगर, धूमनगंज निवासी ईश्वरी प्रसाद से उसकी पहचान हुई थी। उसने सरकारी नौकरी दिलाये जाने के नाम पर अपनी बातों में फंसा लिया। उसने कई लोगों के नियुक्ति पत्र दिखाए कि उन सभी की सरकारी नौकरी लगवाई है।

    आरोपित व सहयोगी के खाते में ट्रांसफर किए रुपये 

    अवधेश कुमार यादव का आरोप है कि कुछ दिन बाद ईश्वरी प्रसाद ने उसे नियुक्ति पत्र दिखाया कि उसकी नौकरी लग गई है। विश्वास करके ईश्वरी प्रसाद के सुलेमसराय स्थित एसबीआई बैंक खाता में पांच लाख 90 हजार और उसके सहभागी वंदना रानी यादव के खाते में चार लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

    पुलिस मामले की जांच कर रही 

    इसके बाद जब अवधेश ने ईश्वरी प्रसाद से अपना नियुक्ति पत्र मांगा तो उसने नहीं दिया। दिए गए रुपये वापस मांगा तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तब पता चला कि ईश्वरी प्रसाद व उसकी साथी वंदना रानी यादव ने उसके साथ धोखाधड़ी, ठगी की है। आरोप लगाया कि जो नियुक्ति पत्र ईश्वरी प्रसाद ने उसे दिखाया था, वह फर्जी व कूटरचित था। भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान की सुस्त रफ्तार, प्रयागराज में लक्ष्य अधूरा

    यह भी पढ़ें- AU UG Admission : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BA प्रवेश को दूसरा कटऑफ जारी, वर्ग के अनुसार यहां देखें मेरिट